Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Father of missing teenage girl arrested in connection with youth's suicide

Bareilly News: युवक की खुदकुशी मामले में लापता किशोरी का पिता गिरफ्तार

Fri, 06 Nov 2026 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Father of missing teenage girl arrested in connection with youth's suicide
श्री आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा निकाली गई राजगद्दी शोभा यात्रा। - फोटो : samvad
भुता। एक युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने लापता किशोरी के पिता रामऔतार को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया। रामऔतार पर युवक सुरजीत को प्रताड़ित करने और धमकाने का आरोप है, जिसके बाद सुरजीत ने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

यह मामला दो माह पहले एक किशोरी के लापता होने से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, आठ सितंबर को एक किशोरी लापता हो गई थी। इस मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस किशोरी को लापता करने के आरोप में कस्बा भुता के सुरजीत (20) से पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान लापता किशोरी के पिता रामऔतार सुरजीत को लगातार धमका रहे थे। रामऔतार की प्रताड़ना से आहत होकर सुरजीत ने 22 अक्तूबर की रात अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक सुरजीत के पिता गंगाराम ने रामऔतार के खिलाफ भुता थाने में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को रामऔतार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

अन्य मामलों में भी वांछित था आरोपी
पुलिस ने बताया कि रामऔतार पिछले एक मामले में भी वांछित था। उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट भी जारी हो चुका था। फरीदपुर के सीओ संदीप सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे अमित कुमार और बनवारी को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed