{"_id":"5e9600888ebc3e6fed1325e3","slug":"father-murders-innocent-daughter-after-rape-bareilly-news-bly4026705110","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद पिता ने की थी मासूम बेटी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के बाद पिता ने की थी मासूम बेटी की हत्या
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
आरोपी को पत्नी के चरित्र पर शक था कि बेटी उसकी नहीं है
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। पंद्रह दिन पहले दुष्कर्म के बाद आठ साल की बच्ची की हत्या का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। एसपी देहात के मुताबिक, पिता ने ही बच्ची की हत्या की थी। आरोपी को पत्नी के चरित्र पर शक था कि बेटी उसकी नहीं है। इसी शक के चलते उसने घिनौनी वारदात कर डाली। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
थाना परिसर में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी ग्रामीण संसार सिंह ने बताया कि 28 मार्च को क्षेत्र के एक गांव की आठ वर्षीय बच्ची की गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। बच्ची के पिता ने गांव के ही एक रिश्तेदार युवक को नामजद किया था। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने विवेचना शुरू की तो सवालों के घेरे में आया आरोपी पिता घर से फरार हो गया। इस बीच बच्ची की मां ने भी पति पर ही हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पत्नी कई महीने तक घर से बाहर रहती थी। इसलिए दोनों में झगड़ा रहता था। उसे शक था कि वह बेटी भी किसी और की थी। इसलिए पत्नी के न होने पर उसने बेटी को जंगल में ले जाकर देर रात उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी ने जब उसकी करतूत लोगों को बताने की बात कही तो उसने उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। लाश पड़ोस के बाथरूम में डाल दी। कुछ देर बाद खुद उठा भी लाया। गांव के ही युवक से उसका रुपये के लेनदेन के चलते झगड़ा था, इस कारण उसे फंसा दिया।

‘आरोपी ने कबूल किया कि दुष्कर्म और हत्या उसी ने की थी। पत्नी के चरित्र पर शक के चलते उसने ऐसी घिनौनी वारदात कर डाली। पुलिस आरोपी को सख्त सजा दिलाने की हर कोशिश करेगी।’
विज्ञापन विज्ञापन
- डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात