{"_id":"68d05bd4e566ef091400d22a","slug":"father-killed-son-injured-in-bike-collision-faridpur-news-c-188-1-sbly1013-102341-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बाइक की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बाइक की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र घायल
Mon, 22 Sep 2025 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
फरीदपुर। मजदूरी करने के लिए फैक्टरी जा रहे पिता-पुत्र की साइकिल की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में नगर के मोहल्ला लाइन पार मठिया निवासी रामरक्षपाल सिंह (55) की मौके पर ही मौत हो गई। उनके 20 वर्षीय बेटे पवन को चोटें आई हैं। मौके पर बाइक भी पड़ी मिली। हालांकि, बाइक सवार का पता नहीं चला।
फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि राम रक्षपाल सिंह नेशनल हाईवे पर स्थित एनपी एग्रो कट्टा फैक्टरी में रात की शिफ्ट में नौकरी करते थे। उनका बेटा भी साथ काम करता। रविवार को दोनों पिता-पुत्र एक ही साइकिल से फैक्टरी जा रहे थे। कस्बे में नए बने रोडवेज बस अड्डे के सामने बरेली की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने उनकी साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी।
गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को सीएचसी ले जाया गया। यहां जांच के बाद चिकित्सक ने राम रक्षपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पवन को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटनास्थल से पुलिस ने बाइक व साइकिल कब्जे में ली है। खबर लिखे जाने तक बाइक सवार के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।