{"_id":"6642a771d5b2a110b4039457","slug":"father-dies-son-injured-in-road-accident-bareilly-news-c-4-1-bly1039-400828-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सड़क दुर्घटना में पिता की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सड़क दुर्घटना में पिता की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन
बाइक से पूर्णागिरि मंदिर के दर्शन को जा रहे थे, रास्ते में वैन ने मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
खटीमा। नदन्ना नहर पुल के पास रविवार रात वैन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में मृतक का बेटा और एक अन्य युवक घायल हो गए। बाइक सवार पूर्णागिरि मंदिर के दर्शन के लिए टनकपुर जा रहे थे। पुलिस ने वैन को सीज कर दिया है।
सिसौना, बरेली (यूपी) निवासी अहवरन सिंह (51) उर्फ ऐबराम रविवार रात बाइक से पूर्णागिरि मंदिर के दर्शन के लिए टनकपुर जा रहे थे। बाइक पर पीछे उनका पुत्र शिवम और बदायूं निवासी ओमवीर बैठे थे। रात करीब 11 बजे नदन्ना नहर पुल के पास सामने से सवारी लेकर आ रही वैन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से उन्हें खटीमा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने अहवरन सिंह को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिवम को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने वैन को सीज कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। चकरपुर चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी ने बताया कि अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है।