फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Father and son used to cheat in the name of job

Bareilly News: नौकरी के नाम पर ठगते थे पिता-पुत्र, मुख्यमंत्री तक से बताते थे पहचान

Fri, 28 Jun 2024 05:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Father and son used to cheat in the name of job
बहेड़ी। मुख्यमंत्री व उनके भाई और उनके सचिव से संबंध बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले जालसाज को जेल भेजने के बाद अब पुलिस ने उसके पिता को भी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जागनडांडी गांव के महेश पाल ने पुलिस से शिकायत की थी कि मोहल्ला आजादनगर के नत्थू लाल और उसके पुत्र वीरेंद्र ने जमीन खरीदने की बात कहते हुए पांच लाख रुपये लिए थे। रुपये लेने से पहले चेक देने को कहा था। रुपये लेने के बाद न तो कोई चेक दिया और न ही पैसे वापस किए। जब उसने पैसे मांगे तब उन दोनों ने कहा कि वह उनके परिवार में से किसी एक की सरकारी नौकरी दिला देंगे। उनके मुख्यमंत्री, उनके भाई, उपमुख्यमंत्री, अपर सचिव आदि से सीधे संबंध हैं।
विज्ञापन

पैसा देकर वह इनसे नौकरी लगवाने और पेपर लीक करवाने का काम करवाते हैं। उन दोनों ने झांसे में लेते हुए चपरासी के पद पर नौकरी दिलवाने के लिए चार लाख रुपये ऐंठ लिए। बाद में पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ तो उसने जालसाजों से पैसे मांगे तो धमकी दी गई। पुलिस ने नत्थू लाल ,वीरेंद्र कुमार के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके अलावा बरेली व इज्जतनगर के राजीव कुमार ने उक्त वीरेंद्र कुमार उर्फ अभिषेक पुत्र नत्थू लाल निवासी बांसबोझ के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कहा कि वीरेंद्र ने नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे दो लाख 84 हजार ठग लिए। पुलिस ने अब आरोपी नत्थू लाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इससे पहले उसके पुत्र वीरेंद्र को पुलिस जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed