फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Father and son riding a bike died after being hit by tanker coming from opposite direction in Bareilly

Road Accident: विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर की चपेट आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, चालक फरार

Mon, 11 Nov 2024 10:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 11 Nov 2024 10:35 PM IST
सार

बरेली जिले में विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर की चपेट में आकर बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई।  मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा भी पंजीकृत किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Father and son riding a bike died after being hit by tanker coming from opposite direction in Bareilly
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजीपुरा में नैनीताल हाईवे पर सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ। विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर की चपेट में आकर बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर, हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव जल्लापुर शोभाराम निवासी मेंहदी हसन (65) अपने पुत्र वलीहसन (35) के साथ भोजीपुरा के ही कस्बा जादौंपुर स्थित अस्पताल में भर्ती अपने बड़े पुत्र आरिफ की पत्नी को देखकर घर वापस आ रहे थे। अटामांडा के समीप हाईवे पर विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौके पर मौजूद निजी एंबुलेंस ने दोनों पिता पुत्रों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डाक्टरों ने देखते ही दोनों पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


हादसे के बाद टैंकर चालक मौके पर टैंकर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मृतकों के परिवार वाले मेडिकल कॉलेज में पहुंच गए। मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उधर पुलिस ने टैंकर व बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। दोनों शवों को मेडिकल कालेज की मोर्चरी में रखवाया गया है। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई के पोस्टमार्टम के जिला मुख्यालय शव भिजवा दिए जाएंगे। मृतकों के परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा भी पंजीकृत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed