फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   father and son killed and two injured in road accident in Bareilly

Pilibhit News: बीसलपुर में बरेली रोड पर कार की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, दो घायल

Sun, 29 Jan 2023 08:00 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 29 Jan 2023 08:00 AM IST
सार

बीसलपुर क्षेत्र में शनिवार शाम को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। 

विज्ञापन
father and son killed and two injured in road accident in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र में बरेली रोड पर गांव रिछोला सबल के पास शनिवार देर शाम कार की चपेट में आने से बरेली के भुता क्षेत्र के गांव दौलतपुर करेना निवासी सेवाराम (35) और उसके पिता रामबहादुर (65) की मौत हो गई। कार की चपेट में आने से दो अन्य राहगीर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घायलों को बरेली में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सेवाराम अपने बुजुर्ग पिता रामबहादुर के साथ किसी काम से बीसलपुर आया था। काम निपटाने के बाद दोनों लोग बाइक से देर शाम करीब साढ़े सात बजे घर लौट रहे थे। बाइक सेवाराम चला रहा था। उसने हेलमेट नहीं पहना था। रास्ते में बरेली रोड पर गांव रिछोला सबल और मीरपुर मोड़ के बीच बाइक सामने से आ रही कार की चपेट में आ गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन

मौके पर हुई रामबहादुर की मौत 

हादसे के दौरान कार भगाने के प्रयास में चालक ने बीसलपुर कोतवाली के ही गांव रिछोला सबल निवासी अकरम और भुता क्षेत्र के गांव अटकोना निवासी साइकिल सवार सूरजपाल को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक रामबहादुर की मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि सेवाराम, अकरम और सूरजपाल को इलाज के लिए बरेली भेजा। सेवाराम की बरेली पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई। अकरम और सूरजपाल को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार अपने कब्जे में ले ली है। एसएसआई गुरुदेव सिंह ने बताया कि सेवाराम और उसके पिता रामबहादुर की सड़क हादसे में मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed