फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Father and son accused of triple murder shot by goons in Bareilly

Bareilly News: तिहरे हत्याकांड में नामजद पिता-पुत्र को मारी गोली मारी, सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 04 Aug 2025 06:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Aug 2025 06:32 PM IST
सार

तिहरे हत्याकांड में नामजद पिता-पुत्र संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल हो गए। उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति पर आरोप लगाया। हालांकि पुलिस को घटना के साक्ष्य नहीं मिले हैं। 

विज्ञापन
Father and son accused of triple murder shot by goons in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में रामगंगा की कटरी के तिहरे हत्याकांड में नामजद गजसिंहपुर गांव के पिता-पुत्र को खेत से आते वक्त गोली मार दी गई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार ने गांव के ही सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी पक्ष की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


फरीदपुर थाना क्षेत्र के गजसिंहपुर गांव निवासी राहुल सिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर गांव के नन्ने व रंजीत पुरानी रंजिश को लेकर अजय से गालीगलौज करने लगे। तब गांव के लोगों ने बीचबचाव कर दिया। उसके पिता सूरजपाल व भाई अजय धान की रखवाली करने खेत पर चले गए। 
विज्ञापन


इन लोगों पर लगाया आरोप 
आरोप है कि रविवार शाम खेत से लौटते वक्त गांव के बाग में छिपे गोविंदपुर निवासी अमरजीत, अजीत, रायपुर हंस गांव निवासी आर्येंद्र और उनके गांव के नन्हे, रंजीत व दो अज्ञात लोग राइफल व तमंचा लेकर सामने आ गए। नन्हे के कहने पर अमरजीत ने गोली चलाई जो उसके भाई अजय के पैर में लगी। दूसरी गोली आर्येंद्र ने चलाई जो पिता सूरजपाल के पैर में लगी तो वह भी गिर गए। ग्रामीण आ गए तो आरोपी धमकी देते भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों सहित सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। घायल पिता-पुत्र कटरी में दो साल पहले हुए तिहरे हत्याकांड में आरोपी हैं। फरीदपुर कोतवाली प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। 


इस मामले में नामजद हैं पिता-पुत्र 
फरीदपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर करीब दो साल पहले गोलीबारी में तीन लोगों की हत्या हुई थी। तब रायपुर हंस गांव निवासी सुरेश पाल सिंह तोमर गुट के करीबी गजसिंहपुर गांव निवासी सूरजपाल सिंह व उसके बेटों को भी नामजद किया गया था। सूरजपाल सिंह व उसके बेटे जेल भी गए थे और बाद में जमानत पर छूटे थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed