फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If you do not take fastag you will have to pay double fee from tomorrow

फास्टैग नहीं लिया तो कल से देना होगा दोगुना शुल्क

Sat, 14 Dec 2019 02:52 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 14 Dec 2019 02:52 AM IST
विज्ञापन
If you do not take fastag you will have to pay double fee from tomorrow
फास्टैग की खरीदारी बढ़ गई - फोटो : अमर उजाला

सभी राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएचएआई) पर रविवार से फास्टैग अनिवार्य हो जाएगा। इसके बगैर जाने वालों वाहनों से दोगुना चार्ज वसूला जाएगा। इसे देखते हुए फास्टैग की खरीदारी बढ़ गई है, लेकिन सरकारी और गैर सरकारी बैंकें टैग उपलब्ध नहीं करा पा रही हैं। अन्य एजेंसियां भी मनमानी कर रही हैं। हालांकि एनएचएआई ने टैग वितरण शुरू कर दिया है, लेकिन स्टेट हाइवे के टोल पर टैग उपलब्ध कराए जाने के लिए उत्तर प्रदेश हाईवे अथॉरिटी गंभीर नहीं है।

विज्ञापन

एनएचएआई और स्टेट टोल प्लाजा पर रविवार 15 दिसंबर से फास्टैग अनिवार्य हो जाएगा। इसके न होने पर वाहनों से दोगुना चार्ज लिया जाएगा। इसके साथ ही टोल पर फास्टैग वाहनोें के लिए अलग लेन की व्यवस्था की जा रही है। बिना फास्टैग वाले वाहनों के लिए एक ही लेन रहेगी। एनएचएआई ने दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जोया टोल पर अभी स्वचालित मशीनें नहीं लगाई गई हैं, लिहाजा वाहनों पर लगे टैग की स्कैनिंग अभी हैंड स्कैनर से ही हो रही है। उधर, स्टेट टोल प्लाजा प्रबंधन अभी तक इस पर गंभीर नहीं है। स्थानीय स्तर पर भोजीपुरा टोल प्रबंधन 15 दिसंबर से शुरू होने वाली नई व्यवस्था के संबंध में जानकारी तक नहीं दे पा रहा है। हालांकि एनएचएआई ने ज्यादा जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1033 उपलब्ध करा दिया है।

विज्ञापन

एनएचएआई ने टैग सप्लाई बढ़ाई

एनएचएआई ने बरेली समेत सभी टोल पर फास्टैग का स्टॉक उपलब्ध करा दिया है। एनएचएआई के सभी टोल प्लाजा पर टैग फ्री वितरित किए जा रहे हैं। इसे हासिल करने के लिए आवेदक को वाहन की आरसी, अपनी आईडी और वाहन के आगे-पीछे के फोटो उपलब्ध कराने हैं, जबकि बैंकें और अन्य एजेंसी न्यूनतम बैलेंस और प्रोसेसिंग चार्ज वसूल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर बैठे पाएं टैग

कोटक महेंद्रा बैंक की जनसंपर्क अधिकारी ललिता तिवारी ने कहा है कि फास्टैग प्राप्त करने के लिए बैंक की वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है। इसका कोई शुल्क नहीं वसूला जाएगा। टैग भी घर बैठे पहुंच जाएगा। टैग के लिए बैंक का खातेदार होना जरूरी नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed