फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fastag facility will soon be available at Dohna toll

Bareilly News: दोहना टोल पर जल्द मिलेगी फास्टैग की सुविधा

Tue, 24 Dec 2024 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Fastag facility will soon be available at Dohna toll
बरेली। बरेली-नैनीताल हाईवे पर स्थित दोहना टोल पर जल्द फास्टैग की सुविधा मिलेगी। यहां से रोज छोटे-बड़े दस हजार वाहन गुजरते हैं। फॉस्टैग न होने की वजह से इन्हें टोल पर रुकना पड़ता है। फास्टैग की सुविधा होते ही सेकंडों में वाहन पास हो जाएंगे। लोग लंबे समय से इसका इंंतजार कर रहे थे, लेकिन विभागों के बीच तालमेल न होने से देरी होती रही। अंतत: जब उत्तर प्रदेश राज्य मार्ग प्राधिकरण ने तेजी दिखाई तब यहां फास्टैग का सिस्टम लगा। अब इसे एक-दो दिन में इंस्टाल करने की तैयारी है।
विज्ञापन

बरेली-नैनीताल हाईवे 53 किलोमीटर लंबा है। इसका निर्माण 19 अक्तूबर 2015 को पूरा हो गया था। तब से पीएनसी अनुुबंध के आधार पर इस टोल का संचालन कर रही है, लेकिन फास्टैग का सिस्टम नहीं लगा था। अनुबंध में इसका जिक्र भी नहीं किया गया था। इसलिए देरी हो रही थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। फास्टैग लगने के बाद टोल वसूलने वाली फर्म के साथ वाहन स्वामियों को भी फायदा मिलेगा। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed