{"_id":"b649507ff5ca43a23d9fa4722c1525a8","slug":"fast-to-the-collectorate-to-family-justice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय को कलेक्ट्रेट पर अनशन कर रहा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय को कलेक्ट्रेट पर अनशन कर रहा परिवार
बरेली
Updated Sat, 30 Jan 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
बरेली। शेरगढ़ थाना क्षेत्र के मवई काजियान गांव के बांकेलाल पुलिस से न्याय के लिए चार दिन से कलेक्ट्रेट पर परिवार के साथ अनशन कर रहे हैं। बांकेलाल का कहना है कि गांव के ही सपा से जुड़े एक व्यक्ति ने उधार मांगने पर उनके साथ मारपीट कर उनको जान से मारने की कोशिश की। मेडिकल के बाद इसकी रिपोर्ट शेरगढ़ थाना पुलिस ने दर्ज कर ली लेकिन पेशबंदी के लिए सपा नेताओं के इशारे पर आरोपी की ओर से पुलिस ने उसके और उसके परिवार के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद से पुलिस उनके घर पर दबिश देकर रिपोर्ट वापस कराने के लिए दबाव बना रही है। इसके विरोध में परिवार के साथ बांकेलाल अनशन कर रहे हैं। उनके साथ परिवार के सात अन्य लोग भी अनशन पर बैठे हैं। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र राठौर और पूर्व जिलाध्यक्ष पूरनलाल लोधी ने अनशनस्थल पर पहुंचकर बांकेलाल की बात सुनी। जिलाध्यक्ष ने एसपी ग्रामीण से फोन पर बात की। एसपी ग्रामीण ने इसकी जांच अपने स्तर से कराने का आश्वासन दिया है। रविंद्र राठौर का कहना है कि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो भाजपा आंदोलन करेगी।
विज्ञापन