फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmers will get more loans at lower interest

UP News: किसानों को कम ब्याज पर मिलेगा अधिक कर्ज, शासन ने ऋण वितरण का लक्ष्य बढ़ाया

Mon, 04 Dec 2023 02:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Dec 2023 02:34 PM IST
सार

बीते वर्ष रबी सीजन में बरेली मंडल के किसानों को 7,426.87 करोड़ रुपये का ऋण दिया गया था। इस वर्ष 7,983.60 करोड़ रुपये ऋण देने का लक्ष्य शासन ने दिया है।

विज्ञापन
Farmers will get more loans at lower interest
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

शासन ने रबी सीजन में कम ब्याज पर अधिक कर्ज देने के लिए ऋण वितरण का लक्ष्य बढ़ाया है। बीते वर्ष रबी सीजन में बरेली मंडल के किसानों को 7,426.87 करोड़ रुपये का ऋण दिया गया था। इस वर्ष 7,983.60 करोड़ रुपये ऋण देने का लक्ष्य शासन ने दिया है।

विज्ञापन


अलीगढ़, आगरा और बरेली मंडल की कृषि गोष्ठी 23 नवंबर को हुई थी। इसमें कृषि सचिव राजशेखर ने आगरा और अलीगढ़ के मुकाबले बरेली मंडल में कम ऋण वितरण का मामला उठाते हुए डीएम को बैंकर्स के साथ समन्वय स्थापित कर उसे बढ़ाने का निर्देश दिया था। इसके बाद बैंकवार लक्ष्य बांटे गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में 138 सब-इंस्पेक्टरों के तबादले: नौ महिलाओं की हत्या से चर्चित थानों के दरोगा भी बदले; देखें पूरी सूची
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारियों व सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने बैंकर्स के साथ संवाद बढ़ाया है। किसानों को क्रेडिट कार्ड की सीमा के अनुरूप ऋण लेने के लिए प्रेरित किया है। संयुक्त निदेशक कृषि डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि प्रस्तावित क्रेडिट प्लान के मुताबिक ऋण वितरण नहीं हुआ है। बैंकर्स व सहकारी समितियों से ऋण वितरण को रफ्तार देने का आग्रह किया गया है।

ऋण वितरण में शाहजहांपुर आगे, बदायूं पीछे
शाहजहांपुर जिले में अब तक 1,460.34 करोड़ रुपये के ऋण बांटे जा चुके हैं। पीलीभीत जिले में 1,128.53 करोड़, बरेली में 492.69 करोड़ और बदायूं जिले में 364.23 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि कृषि उपकरणों और खाद-बीज की जरूरत को पूरा करने के लिए सहकारी समितियां तीन फीसदी ब्याज पर ऋण देती हैं। व्यावसायिक बैंकों से सात फीसदी की दर पर फसली ऋण मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed