फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmers will get four times the compensation for their land in the new township in Bareilly

UP News: इस जिले में 2,275 किसानों से ली जाएगी जमीन, सर्किल रेट से चार गुना मिलेगा मुआवजा

Thu, 25 Sep 2025 10:30 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 25 Sep 2025 10:30 AM IST
सार

बरेली में पीलीभीत रोड पर प्रस्तावित नई टाउनशिप के लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके बदले किसानों को सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पर मुहर लग गई है। 

विज्ञापन
Farmers will get four times the compensation for their land in the new township in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली में पीलीभीत रोड पर प्रस्तावित नई टाउनशिप के लिए किसानों को जमीन के बदले सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित भूमि क्रय दर निर्धारण समिति की बैठक में इस पर मुहर लगी। 

विज्ञापन


बैठक के बाद जानकारी दी गई कि प्रस्तावित टाउनशिप के लिए अडुपूरा जागीर, आसपुर खूबचंद, अहिलादपुर, कुम्हरा, कलापुर, बरकापुर, मोहरनिया, हरहरपुर, नवदिया कुर्मियान के 2,275 किसानों की 267.1925 हेक्टेयर भूमि सहमति के आधार पर क्रय की जाएगी। जिन काश्तकारों की भूमि लिंक मार्ग या राष्ट्रीय राजमार्ग पर है, उनको वास्तविक स्थिति के अनुसार मुआवजा देय होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Link Expressway: आगरा और बुंदेलखंड से जोड़ा जाएगा गंगा एक्सप्रेसवे, छह जिलों को फायदा, जल्द होगा भूमि अधिग्रहण
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य भूमि का औसत सर्किल रेट 120 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर, लिंक मार्ग/सड़क पर स्थित भूमि की दर 145 लाख प्रति हेक्टेयर व राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित भूमि का सर्किल रेट 295 लाख प्रति हेक्टेयर है। इसका चार गुना प्रतिकर देय होगा। प्रस्तावित टाउनशिप के लिए डिमांड सर्वे 30 सितंबर तक होगा। आवेदन मांगे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed