फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmers were charged money at purchase centers in the name of expenses, farmers protested

Bareilly News: खर्चे के नाम पर किसानों से क्रय केंद्रों पर वसूली, किसान ने किया प्रदर्शन

Thu, 10 Apr 2025 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Farmers were charged money at purchase centers in the name of expenses, farmers protested
फरीदपुर। गेहूं क्रय केंद्रों पर खर्चे के नाम पर किसानों से 50 रुपये से लेकर 100 रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन कर एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार शुभम पाण्डेय को दिया है।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने किसानों से की जा रही वसूली के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए किसान तहसील परिषद पहुंचे, जहां उन्होंने नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों से की जा रही अवैध वसूली को रोका जाए और संबंधितों पर कार्रवाई की जाए। आरोप है कि गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों से वसूली करने के लिए किसानों का गेहूं फेल किया जाता है। केंद्र प्रभारियों की मनमानी के कारण किसानों को अपना गेहूं मार्केट में व्यापारियों को देना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में संगठन के मंडल उपाध्यक्ष उपदेश सिंह समेत तमाम किसान थे। इधर, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि किसानों से कोई किसी प्रकार की वसूली नहीं की जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed