फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmers to adopt organic farming for betterment, Maneka Gandhi

बेहतरी के लिए जैविक खेती अपनाएं किसान: केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी

Mon, 19 Nov 2018 09:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत Updated Mon, 19 Nov 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
Farmers to adopt organic farming for betterment, Maneka Gandhi
फाइल फोटो
रासायनिक खाद के प्रयोग से अन्न के साथ भूमि जल भी जहरीला हो रहा है। जानलेवा बीमारियां बढ़ रही हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए हमें खेती में रासायनिक खाद का प्रयोग छोड़कर जैविक खेती अपनानी होगी। यह विचार केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कृषि मेले के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए।
विज्ञापन

     
कृषि विभाग की ओर से सोमवार को रामलीला मैदान में तीन दिवसीय मंडलीय स्तर कृषि मेले का शुभारंभ किया गया। सुबह मेले का उद्घाटन करने के बाद मेनका गांधी ने कृषि विभाग, सामाजिक वानिकी, मत्स्य विभाग, रेशम विभाग, पंचायती राज विभाग, खादी ग्रामोद्योग, गन्ना विभाग, बाल विकास विभाग, सिंचाई विभाग आदि विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मेले का उद्देश्य किसानों को कुछ नया सीखाना है, ताकि किसान नई तकनीकी व नई प्रकार की खेती कर अच्छा लाभ कमा पाएं। कृषि उप निदेशक अनिल कुमार को निर्देशित किया कि मेले के माध्यम से किसानों को नए बीज, नई तरह की मशीनों आदि की जानकारी दी जाए व नई प्रकार की कृषि विधियां सिखाई जाएं। साथ ही आगामी लगने वाले मेले में सभी स्टॉलों पर विभिन्न कृषि तकनीकी का प्रशिक्षण देकर अधिक से अधिक किसानों को प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में पीलीभीत के अलावा बदायूं, बरेली, लखीमपुर, शाहजहांपुर आदि जिले के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। बरखेड़ा विधायक किशन लाल राजपूत, डीएम डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा, उप कृषि निदेशक अनिल कुमार तिवारी, जिला कृषि अधिकारी डॉ. विनोद कुमार यादव व जिला उद्यान अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

मेनका ने डीडी को फटकारा, कहा-सस्पेंड कराऊंगी

यहां कृषि मेले का उद्घाटन करने के बाद मेनका गांधी ने मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने पाया कि विभिन्न विभागों द्वारा मेले में महज स्टॉल लगा कर कुछ पंपलेट आदि रख दिए गए हैं। उन्होंने देखा कि किसानों को कोई योजनाओं, खाद, बीज व कृषि यंत्रों आदि की जानकारी देने वाला ही कोई नहीं है। इस पर मेनका गांधी ने उपनिदेशक कृषि अनिल कुमार को मेले में ही जम कर फटकारा।

उन्होंने डीडी से कहा कि इस स्टॉल लगा कर सिर्फ पैसे की बर्बादी की गई है। डीएम से भी कहा कि वह बताएं कि स्टॉल में किसानों के लिए क्या रखा है? इस पर डीएम भी चुप्पी साध गए। मेनका ने यह भी कहा कि मेले में जो भीड़ दिखाई दे रही है उनमें से भी अधिकतर किसान नहीं दिखाई दे रहे हैं।

मेनका ने डीडी कृषि से कहा कि किसान मेले में गैर जिम्मेदारी से काम किया गया है, लिहाजा वह उन्हें सस्पेंड कराएंगी। बाद में यह भी कहा कि इस किसान मेले को दोबारा ठीक से लगाया जाए ताकि किसानों को उसका भरपूर लाभ मिल सके। मेले में किसानों को खाद-बीज आदि का भी वितरण किया जाए। मेनका गांधी के इस तेवर को देख अधिकारी सहम गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed