फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmers surrounded Madhotanda sub-centre, alleged irregularities in bill

Bareilly News: किसानों ने घेरा माधोटांडा उपकेंद्र, बिल में गड़बड़ी का आरोप

Sat, 19 Oct 2024 03:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 19 Oct 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Farmers surrounded Madhotanda sub-centre, alleged irregularities in bill
माधोटांडा विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते​ भाकियू चाढ़ूनी के कार्यकर्ता। स्रोत- संगठन
कलीनगर। बिजली की अघोषित कटौती और बिल में गड़बड़ी सहित अन्य समस्याओं को लेकर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी गुट) से जुड़े किसानों ने माधोटांडा उपकेंद्र का घेराव किया। निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समस्या का जल्द निस्तारण कराने के लिए कहा। ऐसा न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह कहलो के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि माधोटांडा और रमनगरा क्षेत्र में कई उपभोक्ता बिल की समस्या को लेकर परेशान हैं। सिर्फ बल्ब और पंखा का इस्तेमाल करने के बावजूद प्रति माह बिल पांच से छह हजार रुपये आ रहा है। कई जगह चार से पांच माह का बकाया होने पर बिल 50 हजार रुपये तक पहुंच गया।
विज्ञापन

पीड़ित उपभोक्ता अफसरों के पास चक्कर काट रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। मौके पर कई पीड़ित उपभोक्ता भी मौजूद रहे। प्रदर्शन करने वालों में जोगा सिंह विर्क, पवनदीप सिंह, सुखजीत सिंह औलख, गुरजंट सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed