फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmers should leave the stubble in the fields, government employees will take it away and provide fertilizer.

Bareilly News: किसान खेत में छोड़ दें पराली, सरकारी कर्मचारी ले जाएंगे और खाद देंगे

Thu, 30 Oct 2025 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Farmers should leave the stubble in the fields, government employees will take it away and provide fertilizer.
बरेली। प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने बुधवार को सर्किट हाउस में कहा कि किसान पराली को जलाने के बजाय उसे खेत में छोड़ दें। सरकारी कर्मचारियों की टीम उसे उठाकर ले जाएगी। बदले में किसान को गोबर की खाद उपलब्ध कराई जाएगी। इस सेवा का लाभ किसान 1962 नंबर पर काॅल कर उठा सकते हैं।
विज्ञापन

मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि इससे पर्यावरण भी स्वच्छ रहेगा और किसानों की लागत भी घटेगी। उन्होंने एसआईआर को लेकर विपक्षी दलों के विरोध पर कहा कि उनके शासनकाल में बड़ी संख्या में फर्जी मतदाता बनाए गए थे। अब सत्यापन के दौरान वे नाम निरस्त किए जा रहे हैं, इस वजह से उन्हें कड़वा लग रहा है। सबसे ज्यादा फर्जी मतदाता सपा ने जोड़े थे।
विज्ञापन


मंत्री धर्मपाल ने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था पहले से सुदृढ़ हुई है। ऑपरेशन लंगड़ा जैसे अभियान अपराधियों के लिए चेतावनी का काम रहे हैं। जीएसटी को लेकर उन्होंने कहा कि ईमानदार व्यापारी कहीं भी परेशान नहीं हैं, लेकिन कर चोरी करने वालों पर कार्रवाई होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र में बनेगी गोशाला



कैंट क्षेत्र में छुट्टा पशुओं के सड़कों पर घूमने के कारण लोगों को दिक्कत हो रही है। मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि कैंटोनमेंट बोर्ड की मांग पर कैंट क्षेत्र में गोशाला निर्माण का प्रस्ताव तैयार हो चुका है। जल्द ही निर्माण शुरू कराया जाएगा और निराश्रित पशुओं को वहां शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed