फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmers got angry when paddy was weighed at night.

Bareilly News: रात में धान की तौल करने पर किसान भड़के

Tue, 04 Nov 2025 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers got angry when paddy was weighed at night.
हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने किसानों को समझाया
विज्ञापन

नवाबगंज। धान क्रय केंद्र पर रविवार आधी रात मशीन से धान की साफ-सफाई कराकर तौल कराने की तैयारी कर रहे मजदूरों को देख किसानों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर आई पुलिस ने किसानों को समझाकर दिन में कार्य करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, सुबह किसानों का केंद्र प्रभारियों के साथ धान की तौल कराने को लेकर नोकझोंक हो गई। इस मामले को लोगों ने शांत करा दिया।
बरेली-पीलीभीत हाईवे पर स्थित कृषि उप मंडी स्थल में 16 धान क्रय केंद्र खुले हैं, जिसमें क्रय केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर किसानों से सीधी तौल कराई जा रही है। रविवार की देर रात किसान मंडी परिसर में अपने अपने धान की रखवाली कर रहे थे। किसानों ने बताया कि इसी बीच उन्हें एक धान क्रय केंद्र के सामने मजदूर दिखे। रात में ही मजदूरों ने मशीन लगाकर धान की साफ-सफाई की। बाद में सफाई होने के बाद धान की तौल करने की तैयारी में जुट गए। मामले का वीडियो बनाकर किसानों ने सोशल मीडिया पर डाल दिया है। मामले की जानकारी मिलते ही किसानों ने धान क्रय केंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज पुनीत कुमार मेहरा ने किसानों को समझाकर मजदूरों को दिन में धान का कार्य करने के निर्देश दिए। सोमवार सुबह केंद्र प्रभारी अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचकर देर रात का मामला उनके समक्ष रखा। संवाद
विज्ञापन

किसानों के आरोप निराधार : क्षेत्रीय विपणन अधिकारी
क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अरविंद कुमार राठी ने बताया कि रात में किसी किसान के धान को डस्टर में डाल कर मजदूर साफ कर रहे थे। मजदूरों को सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक काम करने के निर्देश दिए गए हैं। मंडी में किसानों की धान की तौल की जा रही है। किसानों के आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed