फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmers' crops were gifted to Ramganga as well

Bareilly News: रामगंगा की भी भेंट चढ़ीं किसानों की फसलें

Sun, 27 Aug 2023 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 27 Aug 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers' crops were gifted to Ramganga as well
- सैकड़ों बीघा फसल में घुसा पानी, किसानों के लिए बना मुसीबत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अलीगंज। सदर तहसील क्षेत्र में खादर के दर्जनों गांवों के किसानों की सैकड़ों बीघा रामगंगा की बाढ़ से जलमग्न हो गई है। धान, गन्ना, मूंग, उर्द, बाजरा, तिल, मूंग आदि फसलें पानी में डूब गई हैं। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है।
नदी का जलस्तर बढ़ने से गोकिलपुर गांव के पास टूटे हुए बंधा से लौट रहा पानी किसानों के लिए मुसीबत बना हुआ है। गुजरहाई गांव के पास छह-सात दिनों से बाढ़ खंड विभाग की ओर से बंधा को टूटने से बचाने के लिए सैकड़ों मजदूर लगा रखे हैं। ये मजदूर बोरों में रेत भरकर रामगंगा किनारे लगा रहे हैं।
विज्ञापन


इन गांवों के खेत चपेट में
रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से सदर तहसील के सूदनपुर, भाट, गुजरहाई, जित्तौर, खजुहाई, अखा, ढका, गोकिलपुर, चुराह नवदिया, ऐंठपुर आदि गांवों के किसानों की फसल बाढ़ की चपेट में आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो वर्ष पहले टूटा बंधा, अब तक नहीं बना
रामगंगा किनारे गोकिलपुर गांव के पास बना बंधा दो साल पहले तेज धार की बजह से टूट गया था। यह अभी तक नहीं बनाया गया है। बढ़ते जलस्तर के कारण रामगंगा का पानी अब टूटे हुए बांध के जरिये इन गांवों की फसलों को अपनी जद में लेने लगा है। वहीं, गुजरहाई गांव के सामने भी दो वर्ष पहले करीब 400 मीटर तक बंधा टूट गया था। मरम्मत के नाम पर जेसीबी से छोटी-मोटी मेड़ बनाकर मिट्टी चढ़ाकर खानापूर्ति कर दी गई।

मूंग की फसल बची न बाजार और तिल
सूदनपुर के राना सिंह और शैलेंद्र सिंह ने बताया कि वह रामगंगा किनारे फार्म हाउस बनाकर रह रहे हैं। कल शाम से जलस्तर बढ़ने के कारण पानी उनके फार्म हाउस के पास तक आ चुका है। यहां करीब ढाई सौ बीघा से ज्यादा धान, मूंग, बाजरा, तिल आदि फसलें जलमग्न होने लगी हैं। भगवान सिंह के मुताबिक उनकी पांच एकड़ धान की फसल में पानी भर चुका है। एक एकड़ मूंग की फसल पानी से बर्बाद हो गई है। जित्तौर के पूर्व प्रधान दिनेश यादव का कहना है कि उनकी 200 बीघा मूंग और उर्द की फसल में पानी भर गया है। डेढ़ लाख से ज्यादा रुपये की लागत लग चुकी है, जो अब बर्बाद होती नजर आ रही है।


वर्जन
गुजरहाई के पास से बंधा को टूटने से बचाने के लिए सौ से ज्यादा मजदूर लगा रखे हैं। शनिवार को रामगंगा नदी का जलस्तर 160. 560 मीटर गेज रहा। चेतावनी बिंदु 162. 070 मीटरगेज पर है और खतरे का निशान 163. 070 मीटरगेज है। फिलहाल तटबंध अभी सुरक्षित हैं। गोकिलपुर और गुजरहाई के पास टूटा बंधा बदायूं सिचाई परियोजना के तहत आता है। मरम्मत कार्य जारी हैं। -अमित सिंह, एसडीओ, बाढ़ खंड विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed