फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmer's body found in a water pit after 22 hours

Bareilly News: किसान का पानी के गड्ढे में 22 घंटे बाद मिला शव

Wed, 23 Jul 2025 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Farmer's body found in a water pit after 22 hours
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस रोती बिलखती परिवार की महिलाएं
सिरौली। थाना क्षेत्र के गांव शिवपुरी में खेत पर खाद डालने गए किसान का मंगलवार को दूसरे दिन पानी के गड्ढे में शव पड़ा मिला। सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में जहर खाने की आशंका के बीच बिसरा को सुरक्षित रख लिया गया है।
विज्ञापन

शिवपुरी का 50 वर्षीय हरस्वरूप प्रजापति उर्फ गप्पे सोमवार सुबह 10 बजे अपनी भाभी, पुत्र विजय कुमार के साथ खेत पर खाद डालने गया था। खाद पहुंचाकर भाभी और बेटा विजय घर लौट आए। वह खेत पर खाद लगाने के लिए रुक गया, जब दोपहर चार बजे तक वह घर नहीं लौटे तो परिजन खेत पर गए। वहां खाद चादर पर पड़ा था। गप्पे की चप्पल भी पड़ी मिली। तभी परिजनों को दाल में काला लगा। वे रात तक ग्रामीण को खोजते रहे, लेकिन वह नहीं मिली। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह आठ बजे बाबा कैलाशगिरी मणि मार्ग पर पानी के गड्ढे में हरस्वरूप प्रजापति उर्फ गप्पे का शव पड़ा मिला। इधर, थाना सिरौली के इंस्पेक्टर जगत सिंह ने बताया कि शव को बाहर निकाला गया। शरीर में कोई चोट नहीं थी। चेहरे पर खरोंच के निशान थे, जो जंगली बिज्जू जानवर के पता चल रहे थे, फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed