फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sugar at Rs 60 per kg in Bareilly stock limits imposed to curb hoarding

महंगाई ने छीनी मिठास: बरेली में चीनी 60 रुपये किलो, जमाखोरी रोकने के लिए स्टॉक सीमा तय

Thu, 15 Oct 2026 12:25 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 15 Oct 2026 12:25 PM IST
सार

त्योहारी सीजन शुरू होते ही चीनी के दाम फिर बढ़ गए हैं। बरेली में चीनी की कीमत 50 से बढ़कर 60 रुपये प्रति किलो हो गई है। ऐसे में प्रशासन ने जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Sugar at Rs 60 per kg in Bareilly stock limits imposed to curb hoarding
चीनी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी की आशंका में प्रदेश सरकार ने एक हजार किलो स्टॉक की सीमा निर्धारित कर दी है। बरेली जिले में चीनी की कीमत 50 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 60 रुपये तक पहुंच गई है, जिससे आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ने लगा है। जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि तय स्टॉक से अधिक पाए जाने पर संबंधित व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चीनी की जमाखोरी या कालाबाजारी की शिकायत पूर्ति कार्यालय में की जा सकती है।

विज्ञापन
Trending Videos

जिले में 85 हजार क्विंटल है स्टॉक 
अक्तूबर की शुरुआत में चीनी 50 रुपये प्रति किलो बिक रही थी। अब कीमत 60 रुपये तक पहुंच गई है। इस बढ़ोतरी ने घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। गन्ना समिति के अनुसार, जिले की सेमीखेड़ा चीनी मिल और फरीदपुर स्थित द्वारिकेश शुगर मिल के पास 85 हजार क्विंटल चीनी का स्टॉक बचा है, जबकि जिले में रोज पांच हजार क्विंटल चीनी की खपत होती है। श्यामगंज मंडी से शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत और उत्तराखंड तक चीनी की आपूर्ति होती है। ऐसे में सीमित स्टॉक और बढ़ती मांग के बीच कीमतों पर नियंत्रण रखना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed