फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmer killed by beating with sticks

लाठी-डंडों से पीटकर किसान की हत्या

Wed, 02 Jun 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed by beating with sticks
पूरन लाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

तहरीर देने के बावजूद देवरनिया पुलिस ने नहीं लिखी रिपोेर्ट, पोस्टमार्टम में गुर्दा फटना बताया मौत की वजह, पुलिस बता रही बीमारी

विज्ञापन
देवरनिया (बरेली)। जमीन के विवाद में लाठी-डंडों से पीटकर देवरनिया के गांव भदरक निवासी 48 वर्षीय पूरन लाल की हत्या कर दी र्गई। पोस्टमार्टम में उनकी मौत का कारण गुर्दा फटना बताया गया है, लेकिन पुलिस इसे बीमारी से मौत बता रही थी।
पूरन लाल श्रीवास्तव का गांव के ही छोटेलाल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसको लेकर आए दिन झगड़ा होता था। 25 मई को दोनों पक्षों में मारपीट होने के बाद छोटेलाल की तरफ से पूरन लाल और मेवाराम के खिलाफ खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चलान कर दिया। साथ ही मुचलका पाबंद की भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

पूरन लाल के बेटे सुनील ने बताया कि सोमवार को उनके पिता देवरनिया में बैंक जा रहे थे। सेमीखेड़ा-भदरक मार्ग पर दूसरे पक्ष ने उन्हें घेरकर लाठी-डंडों से पीट दिया। बरेली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार दोपहर उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में उनकी मौत का कारण चोट से गुर्दा फटना बताया गया है। सुनील का कहना है कि सोमवार शाम को ही उन्होंने घटना की तहरीर देवरनिया थाने में दे दी थी, मगर इंस्पेक्टर देवरनिया राकेश कुमार सिंह तहरीर मिलने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को दोनों पक्षों के बीच मारपीट की कोई घटना नहीं हुई थी। पुराने विवाद में दूसरे पक्ष का घायल अस्पताल में भर्ती है इसलिए उनकी रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पूरन लाल की मौत के मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। - राकेश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर देवरनियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed