{"_id":"65fc431b4b64effd580db52a","slug":"farmer-dies-due-to-bull-attack-ribs-broken-in-bareilly-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सांड़ के हमले से किसान की मौत, टूटी पसलियां; श्मशान के पास पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सांड़ के हमले से किसान की मौत, टूटी पसलियां; श्मशान के पास पड़ा मिला शव
Thu, 21 Mar 2024 07:55 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 21 Mar 2024 07:55 PM IST
सार
छुट्टा पशुओं के हमले के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। बरेली में सांड़ के हमले से एक किसान की मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह उनका शव श्मशान भूमि के पास पड़ा मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बरेली में बुधवार शाम से लापता सुभाष नगर क्षेत्र के करेली निवासी किसान 40 वर्षीय लालता प्रसाद की सांड़ के हमले में मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह श्मशान भूमि के पास उनका शव पड़ा मिला। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
लालता प्रसाद खेतीबाड़ी करके परिवार पालते थे। बुधवार शाम से वह लापता थे। बृहस्पतिवार सुबह घर से दूर करेली श्मशान भूमि के पास उनका शव पड़ा मिला। मृतक के छोटे भाई बाबूराम ने बताया कि वह लोग शाम से लालता प्रसाद की तलाश कर रहे थे। शव खून से लथपथ था। शुरू में लोगों ने हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन
Budaun Case: घटना के वक्त मौजूद था जावेद, पूछताछ में बताया सच, साजिद को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन
बाद में देखा कि पसलियां टूटी हुई थीं। लग रहा था कि उनके ऊपर किसी सांड ने हमला किया है जिससे उनकी मौत हुई है। शिकायत पुलिस से की गई तो पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसमें भी सांड के हमले से मौत के संकेत मिले। लालता प्रसाद का पत्नी सावित्री से आठ साल पहले तलाक हो चुका था। उनका एक बेटा भी है।