{"_id":"67b630c4d281ba410d0cbf17","slug":"farmer-dies-after-being-hit-by-tempo-bareilly-news-c-185-1-sbly1009-100627-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: टेंपो से टक्कर लगने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: टेंपो से टक्कर लगने से किसान की मौत
विज्ञापन
भुता। मार्ग पर ग्राम मैकपुर कला के पास टेंपो से टक्कर लगने से एक वृद्ध किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए बरेली के अस्पताल भेजा। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हालांकि चालक मौके से फरार हो गया।
भुता-फरीदपुर मार्ग पर ग्राम मैकपुर कला के पास इसी ग्राम के 60 वर्षीय किसान सुम्मेरलाल बुधवार सुबह सात बजे के आसपास सड़क के किनारे जंगल में शौच के लिए जा रहे थे। उसी समय फरीदपुर की ओर से सवारी भरकर आ रहे एक टेंपो ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बरेली के एक अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हालांकि हादसे के बाद टेंपो चालक फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
मृतक के बेटे जगन्नाथ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। इसके अलावा पिछले छह फरवरी को थाना भुता के ग्राम मंगरसा निवासी 38 वर्षीय केशव कुमार की ग्राम अहरोला के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। संवाद