{"_id":"68927101b23676258802a792","slug":"farmer-died-due-to-vehicle-collision-bareilly-news-c-4-1-bly1039-697455-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वाहन की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वाहन की टक्कर से किसान की मौत
विज्ञापन
रामनगर। शाहबाद-रामनगर मार्ग पर एक वाहन ने किसान को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। रामनगर ब्लॉक के गांव संग्रामपुर के 38 वर्षीय किशोरी लाल रात के अंधेरे में साइकिल से सड़क पर गए थे। इसी दौरान किसी वाहन ने टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने से वह गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें रामनगर पीएचसी भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संवाद
--
कांवड़ लेकर लौट रहा युवक बाइक से गिरकर घायल
मीरगंज। हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहा कासगंज का 33 वर्षीय युवक विक्की मंगलवार दोपहर सड़क हादसे में गंभीर घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब वह मीरगंज फ्लाईओवर पर बाइक से गुजर रहे थे। तभी नींद की झपकी आने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में विक्की के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। ग्राम प्रधान निसवी मोहर सिंह ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज पहुंचाया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही उनके परिजन कासगंज के गांव नरकोली से बरेली के लिए रवाना हो गए। संवाद
--
हादसे में ग्र्रामीण का दो जगह से टूटा पैर
शीशगढ़। ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे ग्रामीण का दो जगह से पैर टूट गया। उनको गंभीर हालत में उपचार के लिए बरेली के अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
मानपुर चौकी क्षेत्र के गांव मदनापुर निवासी नसीर अहमद ने बताया कि उनका भाई अफजाल रविवार की शाम दवा लेने के लिए बाइक से मानपुर आ रहा था तो मवई जरेल मंदिर के पास ट्रैक्टर ने उनके भाई की बाइक में सामने से टक्कर मार दी, जिससे उनको गंभीर चोट लगी है। उनका बाया पैर दो जगह से टूट गया और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। गंभीर हालत में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित नसीर अहमद ने बताया कि ट्रैक्टर गजेंद्र निवासी मवई जरेल चला रहा था। बाद में उससे शिकायत की गई तो वह झगड़े के लिए आमादा हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी गजेंद्र निवासी मवई जरेल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संवाद