फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmer died by drowning in Singhthara lake

Bareilly News: सिंगथरा की झील में डूबकर किसान की जान गई

Wed, 17 Jul 2024 06:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Farmer died by drowning in Singhthara lake
सिंगथरा गांव में घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। संवाद
बिसौली/रेहड़िया (बिसौली)। वजीरगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को सिंगथरा की झील में डूबकर करीब 50 वर्षीय किसान यादराम की मौत हो गई। वह सुबह के समय अपने बेटों को खेत पर खाना देकर घर लौट रहे थे। उसी दौरान अचानक पैर फिसलने से झील में जा गिरे और शाम करीब चार बजे उनका शव पानी में उतराता मिला। इससे परिवार वाले रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। बाद में थाना पुलिस भी आ गई और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पलई निवासी यादराम खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। मंगलवार को उनके खेत में धान की रोपाई चल रही थी। उनके तीन बेटे खेत पर काम कर रहे थे। वह सुबह करीब 11 बजे अपने बेटों को खाना देकर घर लौट रहे थे। रास्ते में सिंगथरा की झील के नाम से एक बड़ा तालाब है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव से कुछ दूरी पर गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण चल रहा है। कुछ समय पहले इसी सिंगथरा की झील से खोदाई करके एक्सप्रेस-वे पर मिट्टी डाली गई, जिससे झील काफी गहरी हो गई थी। जब यादराम अपने खेत से लौट रहे थे। तभी वह पैर फिसलने से झील में जा गिरे। उस दौरान कोई व्यक्ति आसपास मौजूद नहीं था, जिससे इसके बारे में जानकारी नहीं हो पाई। शाम करीब चार बजे यादराम के छोटे भाई तेजपाल भी अपने घर से लौट रहे थे। तभी उन्होंने परिवार को सूचना दी। उन्होंने मिलकर किसान के शव को झील से बाहर निकाला। इसके कुछ देर बाद इंस्पेक्टर अरविंद कुमार भी पहुंच गए। उनका कहना है कि किसान की मौत झील में डूबकर हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed