फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmer commits suicide after being cheated in Magalganj of Lakhimpur Kheri

ठगों ने रकम ही नहीं जान भी ली!: ट्रैक्टर के लिए जोड़े थे रुपये, FB पर जालसाजों ने 1.30 लाख ठगे तो की खुदकुशी

Wed, 19 Jul 2023 06:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मैगलगंज(लखीमपुर खीरी)
अमर उजाला नेटवर्क, मैगलगंज(लखीमपुर खीरी) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 19 Jul 2023 06:24 PM IST
सार

मैगलगंज के बीरमपुर निवासी 28 वर्षीय किसान लखविंदर को एक ट्रैक्टर खरीदना था। उसने फेसबुक पर बिक्री के लिए डाले गए एक ट्रैक्टर की फोटो और जानकारी देखी। खरीदने की बातचीत शुरू की। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर का फोटो ठगों ने डाला था।

विज्ञापन
Farmer commits suicide after being cheated in Magalganj of Lakhimpur Kheri
किसान लखविंदर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज क्षेत्र में ट्रैक्टर खरीदने के नाम पर की गई 1.30 लाख रुपये की ठगी से आहत किसान लखविंदर ने फांसी लगाकर जान दे दी। काफी देर तक वापस न आने पर तलाश करने निकले परिजनों को किसान का शव मिला।

विज्ञापन


मैगलगंज के बीरमपुर निवासी 28 वर्षीय किसान लखविंदर को एक ट्रैक्टर खरीदना था। उसने फेसबुक पर बिक्री के लिए डाले गए एक ट्रैक्टर की फोटो और जानकारी देखी। खरीदने की बातचीत शुरू की। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर का फोटो ठगों ने डाला था। कीमत 1.30 लाख रुपये बताई। खरीद-फरोख्त की बात तय हुई तो ठगों ने लखविंदर को झांसे में लेकर पांच बार में पूरे रुपये ट्रांसफर करा लिए। रुपये मंगाने के बाद ठगों का नंबर बंद हो गया।

विज्ञापन

मंगलवार की किसान लखविंदर को ठगी का एहसास हुआ। परेशान होकर वह खेत पर पहुंचा और ट्यूबवेल के मोटर के गड्ढे के ऊपर डाली गई लकड़ी से लटककर जान दे दी। काफी देर तक जब वह वापस घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। खोजबीन में लखविंदर का शव लकड़ी से लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी विवेक उपाध्याय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ठगी मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

पुराने ट्रैक्टर और यूकेलिप्टस बिक्री के थे रुपये
मृतक लखविंदर के पिता फल सिंह ने बताया कि लखविंदर ने जो रुपये ठगों को भेजे वह एक पुराने ट्रैक्टर और यूकेलिप्टस पेड़ों की बिक्री के थे। लखविंदर ने शनिवार को 20 हजार और सोमवार को चार बार में 1.10 लाख रुपये भेजे। ठगी का पता चला तो वह सोमवार को ही घर से कहीं चला गया था। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे उसने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed