{"_id":"5cdefc68bdec2207853468e2","slug":"farmer-commit-suicide-after-bothered-by-debt-in-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कर्ज से परेशान किसान ने फंदे से लटककर दी जान, तीन साल पहले लिए थे 50 हजार उधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कर्ज से परेशान किसान ने फंदे से लटककर दी जान, तीन साल पहले लिए थे 50 हजार उधार
Sat, 18 May 2019 12:07 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर/ मदनापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर/ मदनापुर
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 18 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
farmer suicide
- फोटो : सोशल मीडिया
बेटी की शादी के लिए 50 हजार का लिया गया कर्ज चुकाने की चिंता में एक किसान ने फंदे से लटककर जान दे दी। यह घटना मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव बरुआ पट्टी सनायक में बृहस्पतिवार देर शाम हुई।
विज्ञापन
खुदकुशी करने वाले 47 वर्षीय छुटकुन्नू के नाम चार बीघा जमीन है। वह खेती के अलावा मेहनत मजदूरी भी कर लेते थे। परिवार के लोगों ने बताया कि तीन साल पहले बेटी अलका की शादी के लिए तीन लोगों से कुल 50 हजार रुपये उधार लिये थे।
विज्ञापन
घर का खर्च अधिक होने की वजह से वह मामूली ही रकम लौटा पाए। उधार देने वालों ने रुपये देने के लिए दबाव बनाया तो छुटकुन्नू ने जल्द चुकाने का भरोसा दिया। लेकिन इस बार पैदावार कम होने के कारण वह तनाव में आ गए।
विज्ञापन
हालांकि कर्ज देने वालों ने पैदावार कम देखकर इस बार ज्यादा कुछ नहीं कहा, फिर भी वह तनाव में थे। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे छुटकुन्नू ने गमछे से गले में फंदा कसा और घर के अंदर कमरे में कुंडे से लटक गए। घर वालों को आधे घंटे बाद घटना की जानकारी हुई। उसे फंदे से उतरा गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।