{"_id":"69d2b183ca5df15d130b96d5","slug":"farmans-century-gives-sn-warriors-a-winning-start-bareilly-news-c-4-bly1053-857974-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फरमान की शतकीय पारी से एसएन वॉरियर्स का जीत से आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फरमान की शतकीय पारी से एसएन वॉरियर्स का जीत से आगाज
Mon, 06 Apr 2026 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जीपी डे-नाइट कॉरपोरेट क्रिकेट लीग में शनिवार को डोहरा रोड स्थित मैदान पर खेले गए टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में एसएन वॉरियर्स ने गज ग्रीन चैलेंजर्स को आठ विकेट से हराकर टूर्नामेंट में जीत से आगाज किया। मैच में जीत के नायक फरमान रहे। उन्होंने नाबाद शतकीय पारी खेली।
मैच में टॉस जीतकर एसएन वॉरियर्स ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। गज ग्रीन चैलेंजर्स की टीम 19.3 ओवर में 175 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए ऋषभ चौहान ने 47, नईब अली ने 44 और पवन मेहरोत्रा ने 26 रनों का योगदान दिया, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी बनाने में नाकाम रहे।
एसएन वॉरियर्स की ओर से सुमित श्रीवास्तव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल किए। लवकुश, गौतम और कपिल पांडेय ने भी दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएन वॉरियर्स की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम ने 17.1 ओवरों में मात्र दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। फरमान ने नाबाद 114 रनों की विस्फोटक पारी खेलते हुए मैच को एकतरफा बना दिया। उनके साथ सुमित ने भी 32 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन
फरमान के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायरिंग मदन लाल और पिंटू चौधरी ने की।