फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farm owner and worker die of electrocution accident occurred while irrigating the field from a tubewell

बरेली: करंट लगने से खेत मालिक और नौकर की मौत, ट्यूबवेल से पानी लगाते समय हुआ हादसा

Thu, 24 Sep 2026 07:28 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भुता (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, भुता (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 24 Sep 2026 07:28 PM IST
सार

बरेली के भुता थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को करंट लगने से खेत मालिक और उनके नौकर की मौत हो गई। दोनों ट्यूबवेल से खेत में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक पानी में करंट दौड़ गया था। 

विज्ञापन
Farm owner and worker die of electrocution accident occurred while irrigating the field from a tubewell
सरदार रतन सिंह और जाहिद का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के भुता थाना क्षेत्र के गांव फरीदापुर में बृहस्पतिवार को खेत में पानी लगाते समय बिजली का करंट लगने से खेत मालिक और नौकर दोनों गंभीर रूप झुलस गए। परिजन तत्काल अस्पताल बरेली ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना से दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया।

विज्ञापन


गांव फरीदापुर निवासी सरदार रतन सिंह (60 वर्ष) दोपहर अपने निजी ट्यूबवेल से धान की फसल में पानी लगा रहे थे। इस समय अचानक मोटर से पानी में बिजली का करंट दौड़ गया। वह करंट की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने के लिए उनका नौकर जाहिद खान (23 वर्ष) पहुंचा, जिससे वह भी करंट की चपेट में आ गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन


किसान की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल 
परिजन व ग्रामीण आनन-फानन दोनों को निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक सरदार रतन सिंह के बेटे प्रताप सिंह व पलविंदर सिंह निजी कंपनी में दिल्ली व चंडीगढ़ में नौकरी करते हैं। पत्नी परमजीत कौर का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं जाहिद खान तीन भाइयों में सबसे छोटा है। वह रतन सिंह के यहां काम करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक जाहिद खान के परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से मना करने के बाद उसको सुपुर्दे खाक कर दिया। वहीं, किसान सरदार रतन सिंह के बेटों के आने के बाद शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से साफ इनकार किया है।

बेटे की मौत से माता-पिता बदहवास 
जाहिद खान की मौत से पिता सज्जन खान और मां नसरीम बेगम का रो-रोकर बुरा हाल था। दो भाइयों में छोटा जाहिद अपनी मां का लाडला था और अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। परिजनों ने बताया कि वह करीब 10 वर्षों से दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार के खर्च में हाथ बंटाता था। बेटे की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed