{"_id":"6999fa89fc8ea3d5310702c9","slug":"faridpurs-mercy-and-sahara-ultrasound-centres-sealed-report-on-alpha-bareilly-news-c-4-vns1074-830814-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फरीदपुर के मर्सी व सहारा अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, अल्फा पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फरीदपुर के मर्सी व सहारा अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, अल्फा पर रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फरीदपुर में नियमों को दरकिनार कर संचालित हो रहे मर्सी व सहारा अल्ट्रासाउंड सेंटरों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को सील कर दिया। अल्फा अल्ट्रासाउंड सेंटर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. लईक के मुताबिक, फरीदपुर के तीन सेंटरों के अवैध संचालन की सूचना पर वह जांच के लिए पहुंचे। जांच में मर्सी अल्ट्रासाउंड बिना वैध पंजीकरण के संचालित होता मिला। केंद्र को सील कर दिया गया। सहारा अल्ट्रासाउंड सेंटर पंजीकृत स्थान से अलग संचालित होता मिला। नियमानुसार स्थानांतरण सूचना नहीं देने पर उसे भी सील किया। अल्फा अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालक निरीक्षण की सूचना मिलते ही केंद्र बंद कर भाग गया। रेडियोलॉजिस्ट ने सीएमओ को अपना नाम हटाने के लिए आवेदन दिया है। इस आधार पर अल्फा अल्ट्रासाउंड के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई। टीम में विभाग से विपिन कुमार, राजेश कुमार, राहुल शर्मा मौजूद रहे। डॉ. लईक ने कहा कि औचक निरीक्षण और कार्रवाई जारी रहेगी।