फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Faridpur MLA's gate hit by car

Bareilly News: फरीदपुर विधायक के गेट पर कार से मारी टक्कर

Fri, 14 Nov 2025 03:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
Faridpur MLA's gate hit by car
बरेली। फरीदपुर विधायक की कोठी के गेट पर युवकों ने कार से टक्कर मार दी। गेट पर तैनात होमगार्ड बाल-बाल बच गया। होमगार्ड के समझाने पर उसकी पिटाई कर दी। बारादरी थाने में हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

होमगार्ड राजेंद्र ने बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि वह फरीदपुर भाजपा विधायक डॉ. श्यामबिहारी लाल के शक्तिनगर स्थित आवास पर ड्यूटी कर रहे थे। कार सवार मनीष और अंकित शराब के नशे में कार चलाते हुए आए। दोनों ने कार से विधायक के गेट पर टक्कर मार दी। होमगार्ड ने कूदकर अपनी जान बचाई। कार रोकने की कोशिश की तो अंकित और मनीष ने पिटाई कर दी। होमगार्ड ने कार सवारों को बताया कि यह विधायक का आवास है। इस पर अंकित और मनीष ने विधायक के लिए अभद्र टिप्पणी की। विरोध करने कर कार से दोबारा दरवाजे पर टक्कर मारी। गेट पर रखे गमले टूट गमले टूट गए। होमगार्ड को गालियां दी। इसके बाद दोनों जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed