फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fans aroused was in total surge of Ala Hazrat

कुल में उमड़ा आला हजरत के दीवानों का रेला

Sun, 27 Nov 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sun, 27 Nov 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Fans aroused was in total surge of Ala Hazrat
Fans aroused was in total surge of Ala Hazrat - फोटो : बरेली, अमर उजाला
किसी के लिए इश्क की इंतहा किस हद तक हो सकती है यह आला हजरत के आशिकों में कोई देखे। शनिवार को कुल शरीफ में आला हजरत के दीवानों का ऐसा रैला उमड़ा की लोगों को दस कदम की दूर तय करना भी मुश्किल हो रहा था। भीड़ का मंजर ऐसा था कि अगर किसी के चप्पल-जूते पैर से निकल भी गए तो वह पलट कर भी नहीं तक देख पाया। कंधे से अंगोछा भी गिरा तो वह उठाने की कोशिश नहीं कर सका। बस मकसद था कि किसी तरह आला हजरत के आसताने की चौखट को छू भर लें। 
विज्ञापन

आला हजरत इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेलवी के तीन रोजा उर्स का आखिरी रोज था। इसमें शामिल होने के लिए देश-विदेश के लाखों जायरीन बरेली की सरजमीं पर तीन रोज से जमा थे। शनिवार को आखिरी दिन था। सुबह से पूरे शहर में जायरीन की हलचल रही। बरेली और आसपास का कोई गांव कस्बा और शहर तक ऐसा नहीं था जहां से अकीदतमंदों की आमद न रही हो। दोपहर होते-होते पूरे शहर में आला हजरत के दीवाने नजर आने लगे। 
विज्ञापन

इन सभी के कदम दरगाह और उर्स स्थल की तरफ बढ़ते रहे। दरगाह शरीफ की ओर जाने वाले रास्ते बिहारीपुर से सौदागरान तक तो सुबह से ही ठसाठस भरे रहे। लोग बमुश्किल दरगाह की गलियों तक पहुंच पा रहे थे। गली का आलम तो यह था कि लोग दरगाह की चौखट तक पहुंचने में पसीना-पसीना हो रहे थे। फिर भी जोश और जजबे में कोई कमी नहीं थी। इसमें बूढ़ा हो या बच्चा हर एक को मजार शरीफ पर हाजरी की तमन्ना थी। इसी बीच शहर और बाहर से आने वाली चादरों के जुलूस भी पहुंचते रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल शरीफ का समय करीब आते-आते दोपहर तक दरगाह से उर्स स्थल इस्लामियां कॉलेज तक, प्रसाद टाकीज से कुतुबखाना और किशोर बाजार तक के सभी रास्ते पैक हो गए। इनके बीच पड़ने वाली गलियां और भवनों की छतें तक भरी हुईं नजर आईं। यहां पर महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा रही। कमोबेश यही नजारा मथुरापुर के उर्स स्थल इस्लामिक सेंटर और आसपास के इलाकों का रहा। जैसे ही दोपहर के दो बजकर 38 मिनट पर कुल की रस्म शुरू हुई राह चलते हर कदम रुक गए। 

इस्लामियां इंटर कॉलेज के मैदान पर दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हानी मियां और मथुरापुर में ताजुश्शरिया मुफ्ती अजहरी मियां की सरपरस्ती में कुल की रस्म अदा की गई। कुल के बाद जब जायरीन लौटने लगे तो आधे से ज्यादा शहर जाम हो गया। यातायात सुचारु करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर जायरीन का सैलाब उमड़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed