{"_id":"5f2c5e8a8ebc3eaae1201b8f","slug":"fancy-lighting-company-in-the-city-complained-people-are-damaging-the-pole-bareilly-news-bly415311122","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में फैंसी लाइट लगाने वाली कंपनी ने की शिकायत, पोल को नुकसान पहुंचा रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में फैंसी लाइट लगाने वाली कंपनी ने की शिकायत, पोल को नुकसान पहुंचा रहे लोग
विज्ञापन
light
- फोटो : light
नोएडा की कंपनी के कर्मचारी ने बारादरी पुलिस को सौंपी तहरीर
विज्ञापन
बरेली। शहर में गांधी उद्यान से लेकर स्टेडियम रोड व सूद धर्मकांटे तक स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत नगर निगम ने फैंसी स्ट्रीट लाइटें लगवाई थीं, जिनमें एक लाइक कुछ दिनों पहले टूटकर नीचे गिर पड़ी थी। बृहस्पतिवार को नोएडा की एक कंपनी के ठेकेदार के कर्मचारी ने बारादरी पुलिस से मामले की शिकायत की है। उनका कहना है कि बृहस्पतिवार को भी एक पोल को तोड़ने की कोशिश की गई, जिससे काफी नुकसान भी हुआ है। उन्होंने पुलिस को तहरीर सौंपकर मामले में जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
शहर में कुछ दिन पहले गांधी उद्यान से लेकर सत्या पेट्रोल पंप व सूद धर्मकांटा तक नगर निगम ने 250 पोल पर 500 फैंसी स्ट्रीट लाइट्स लगवाई थीं। इनमें मॉडल टाउन क्षेत्र में लगा एक पोल बृहस्पतिवार को क्षतिग्रस्त हो गया था। मामले में नोएडा की कंपनी मेफेयर लाइटिंग के लेटर पैड पर राघव गोपल ने बारादरी पुलिस को शिकायत करते हुए तहरीर सौंपी है। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने खुद को काम में पार्टनर बताया है। उनका कहना है कि किसी व्यक्ति ने पोल को तोड़ने की कोशिश की है, जिससे काफी नुकसान हुआ है। कुछ दिन पहले भी एक पोल क्षतिग्रस्त कर दिया गया था, जिससे लाइट भी नीचे गिर पड़ी थी। बताया कि काम यूनिवर्सल इलेक्ट्रिकल्स के साथ पूरा किया गया था। पुलिस से शिकायत करते हुए उन्होंने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।