Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Family train will run on the banks of Mahabharata era Lilaur Lake in Bareilly

UP: बरेली में लीलौर झील के किनारे चलेगी फैमिली ट्रेन, महाभारतकालीन स्थल पर सैलानियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

Sun, 26 Oct 2025 05:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Oct 2025 05:32 PM IST
सार

महाभारतकालीन लीलौर झील पर मंगलवार को होने वाले कार्यक्रम के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। रविवार को सिरौली नगर पंचायत का अमला पूरे दिन साफ सफाई व व्यवस्था कराने में जुटा रहा। छठ पूजा के अंतिम दिन वहां पर फैमिली ट्रेन चलाई जाएगी।

विज्ञापन
Family train will run on the banks of Mahabharata era Lilaur Lake in Bareilly
लीलौर झील के किनारे सफाई करते कर्मचारी - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के रामनगर स्थित लीलौर झील (यक्ष सरोवर) आने वाले सैलानी जल्द ही फैमिली ट्रेन में सवार होकर इस महाभारतकालीन स्थल का भ्रमण कर सकेंगे। झील के किनारे चलाई जाने वाली इस ट्रेन का शुभारंभ 28 अक्तूबर को पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह करेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। सिरौली नगर पंचायत का अमला रविवार को पूरे दिन सफाई व्यवस्था में जुटा रहा। सारी व्यवस्थाओं की निगरानी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय कुमार शर्मा कर रहे हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के प्रयासों से शासन ने इस महाभारतकालीन झील को पर्यटन के रूप में विकसित करने का फैसला लिया है। झील के सुंदरीकरण के कार्य की निगरानी खुद डीएम अविनाश सिंह कर रहे हैं। डीएम के आदेश पर झील में हर समय भरपूर निर्मल जल के लिए पंप लगाए गए हैं। इसी साल 15 अगस्त मंत्री एवं डीएम ने झील में नौका विहार का शुभारंभ किया था। अब 28 अक्तूबर पांच डिब्बों वाली खूबसूरत फैमिली ट्रेन का शुभारंभ किया जाएगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: रामायण वाटिका में जल्द लगेगी 51 फुट ऊंची भगवान राम की प्रतिमा, सीएम योगी करेंगे अनावरण
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मान्यता 
महाभारतकालीन झील को लेकर मान्यता है कि यहां यक्ष ने युधिष्ठिर से सवाल पूछे थे। इसी झील में स्नान करने से महाराज लीलाधर कुष्ठ रोग से मुक्त हुए थे। उन्होंने झील के किनारे तपेश्वर नाथ धाम की स्थापना की थी, जहां आज भी लोगों की अटूट श्रद्धा है।

Trending Videos

ग्रामीणों ने की स्थायी चौकी बनाए जाने की मांग 
पिछले दिनों निरीक्षण करने आए डीएम अविनाश सिंह ने झील के किनारे पर्यटकों को ठहरने के लिए गेस्ट हाउस, बच्चों के झूले, बेंच आदि निर्माण के साथ स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था और यक्ष-युधिष्ठिर संवाद की प्रतिभाएं स्थापित करने के साथ पौधे लगवाने की बात कही थी। झील पर इस समय साफ सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। ग्रामीणों ने झील के किनारे स्थायी पुलिस चौकी, तपेश्वर नाथ मंदिर के सुंदरीकरण की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed