फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Family train inaugurated tourism to be boosted at Lilour Lake in Bareilly

Bareilly News: फैमिली ट्रेन का हुआ शुभारंभ, महाभारतकालीन लीलौर झील पर पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Wed, 05 Nov 2025 10:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Nov 2025 10:17 PM IST
सार

बरेली के रामनगर स्थित महाभारतकालीन लीलौर झील के किनारे फैमिली ट्रेन का संचालन शुरू हो गया। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने फैमिली ट्रेन का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
Family train inaugurated tourism to be boosted at Lilour Lake in Bareilly
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने फैमिली ट्रेन का शुभारंभ किया - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में लंबे इंतजार के बाद बुधवार को महाभारतकालीन लीलौर झील के पास चलने को तैयार खड़ी फैमिली ट्रेन का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर मंत्री ने अफसरों के साथ लीलौर झील में नौका विहार भी किया। शासन लीलौर झील को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने की योजना बना रहा है। 

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि आंवला में बहुत से ऐतिहासिक स्थल हैं जैसे गुरु द्रोणाचार्य का गांव गुरगांव, रामनगर का किला, हनुमान मंदिर जहां भीम ने बजरंग वली की पूजा की, भीम गदा, जैन मंदिर आदि हैं। जिनको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी ने कहा कि महाभारतकालीन यह यक्ष सरोवर पूरे बरेली मंडल के लिए धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण है। डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि झील में हर समय भरपूर पानी के लिए पंपिंग सेट लग चुके हैं। नाव और स्टीमर चालू हो गए हैं। आज फैमिली ट्रेन भी शुरू हो गई है। यहां आने वाले पर्यटक इसका आनंद ले सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Family train inaugurated tourism to be boosted at Lilour Lake in Bareilly
मंत्री और अफसरों ने किया नौका विहार - फोटो : संवाद

डीएम बोले- झील में मोटरबोट भी चलवाएंगे  
डीएम ने कहा कि यहां पर नैनीताल झील जैसी मोटरबोट, लकड़ी की नाव भी चलवाएंगे। कार्यक्रम के दौरान विश्राम गृह का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के वन मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार, विधायक एमपी आर्य, एमएलसी महाराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, सीडीओ देवयानी, भाजपा के आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed