फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Family kept sleeping, thieves took away cash and jewelery

Bareilly News: सोता रहा परिवार, नकदी-जेवरात ले गए चोर

Fri, 01 Sep 2023 02:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 01 Sep 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Family kept sleeping, thieves took away cash and jewelery
भुता। गजनेरा गांव में बुधवार रात चोरों ने शफी अहमद के घर को निशाना बनाया। चोर यहां से पांच लाख की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब 10 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंच गई। अब तक चोरों का पता नहीं चला है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित शफी अहमद ने बताया कि उनके मकान का दरवाजा टूटा हुआ है। बुधवार रात वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात में किसी समय टूटे हुए दरवाजे से चोर अंदर घुस आए। कमरे का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो उन्होंने कमरे का ताला टूटा हुआ देखा।
विज्ञापन

अंदर जाने पर सामान कमरे में बिखरा हुआ दिखा। तुरंत ही मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शोर-शराबे पर ग्रामीण भी इकठ्ठा हो गए। तलाश करने पर गांव के पास स्थित जीटीआर इंटर कॉलेज के पास चक रोड पर एक खाली बक्सा खाली पड़ा मिला। सूचना पर डायल 112 के साथ थाना पुलिस भी गांव पहुंच गई। चोरों की तलाश में पुलिस ने काफी दूर तक कांबिंग की मगर वह हाथ नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद पीड़ित सफी अहमद पत्नी शायन बेगम व अन्य लोगों के साथ थाने पहुंचे। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। मामले में सीओ गौरव सिंह ने बताया कि सूचना पर टीम गांव भेजी गई थी। जांच की जा रही है।

---
आए दिन हो रहीं घटनाएं, खुलासा नहीं कर पा रही पुलिस
क्षेत्र में आए दिन लूट व चोरी की वारदात हो रहीं हैं। इनमें से ज्यादातर का खुलासा करने में पुलिस नाकाम रही है। पिछले महीने अहिरौला गांव में कोटेदार दामोदर दास गंगवार के घर से चोर एक लाख रुपये की नकदी और जेवरात ले गए थे। कोठा मक्खन गांव में एक महिला के घर से 50 हजार की नकदी व जेवरात की लूट हुई थी। फरीदपुर निवासी विवेक शर्मा से एक लाख रुपये की लूट हुई। इसके साथ ही कस्बा में एक कबाड़ की दुकान से बदमाश अल्युमिनियम व तांबा लूट ले गए थे। इनमें से एक भी घटना का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed