फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Family counseling center operated without permission closed

Bareilly News: बिना अनुमति के संचालित परिवार परामर्श केंद्र बंद कराया

Thu, 08 Feb 2024 03:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 08 Feb 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Family counseling center operated without permission closed
नवाबगंज। कस्बे में बिना अनुमति के संचालित परिवार परामर्श केंद्र को सीओ ने बंद करा दिया। जांच में सामने आया है कि 16 मई 2018 से संचालित इस केंद्र की अनुमति ही नहीं ली गई। इसके बाद भी यहां सर्किल के नवाबगंज, भोजीपुरा, हाफिजगंज, क्योलड़िया थानों से केस ट्रांसफर किए जाते थे। सीओ ने अनुमति लेकर ही फिर से संचालन शुरू करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

हैरत की बात है कि इस केंद्र का संचालन कई साल तक तहसील परिसर में ही किया जा रहा था। कुछ समय पहले ही इसके लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र में शिफ्ट करा दिया गया। इसके बाद भी किसी ने यह जानने की जहमत नहीं उठाई की इसके संचालन के लिए अनुमति ली गई है या नहीं।
विज्ञापन

यहां अब तक 705 विवादों का निपटारा हो चुका है। बीच-बीच में डीएम, एसएसपी और एसपी ग्रामीण भी यहां बैठने वाले काउंसलर के साथ बैठक करते। बुधवार को सीओ ने एक महिला सिपाही को यहां भेजकर केंद्र को बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र पर तैनात एक काउंसलर ने बताया कि हमें कोतवाली से एक पत्र प्राप्त हुआ था। इस पत्र पर तत्कालीन इंस्पेक्टर दलबीर सिंह के हस्ताक्षर थे। इसके बाद एक कमेटी बनाई गई। यह कमेटी सुनवाई करने के बाद यहां आने वाले मामलों का निस्तारण करती। सीओ के आदेश पर फिलहाल इसे बंद कर दिया गया है।

------
संचालन की अनुमति न मिलने पर फिलहाल इसे बंद करा दिया गया है। काउंसलरों से डीएम और एसएसपी से मिलने के लिए कहा गया है। अगर वह आदेश करते हैं तो केंद्र का संचालन फिर से शुरू करा दिया जाएगा। मामले की जानकारी एसएसपी को भी दी गई है। - हर्ष मोदी, सीओ नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed