फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   False ceiling falls at the entry gate of Bareilly Junction

बरेली जंक्शन के एंट्री गेट पर गिरी फाल्स सीलिंग

Fri, 07 Aug 2020 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
False ceiling falls at the entry gate of Bareilly Junction
बरेली जंक्शन की टूटी सीलिंग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

स्टेशन अधीक्षक ने मुरादाबाद के मंडलीय रेल अधिकारियों को दी जानकारी

विज्ञापन
बरेली। बरेली जंक्शन के एंट्री गेट पर छह साल पहले बनी फाल्स सीलिंग का बड़ा टुकड़ा गिर गया। उस समय जंक्शन पर ट्रेन न होने से यात्रियों का कोई आवागमन नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा संभव था। जंक्शन के जिम्मेदारों ने घटना को मामूली बताकर कन्नी काट ली है। वहीं इंजीनियर अनुभाग का कोई अधिकारी फोन नहीं उठा रहा है।
गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे जंक्शन के एंट्री गेट पर जोर से आवाज हुई। आवाज सुनकर स्टेशन मास्टर आफिस में बैठे डिप्टी एसएस और अन्य लोग मुख्य गेट पर पहुंचे तो देखा कि फाल्स सीलिंग का बड़ा हिस्सा जमीन पर पड़ा है, जिसको देखकर साफ लग रहा था कि अगर यह किसी यात्री के ऊपर गिरा होता तो वह जख्मी हो सकता था।
विज्ञापन

यहां बता दें कि फाल्स सीलिंग का निर्माण तीन साल पहले तत्कालीन जीएम के निरीक्षण के दौरान किया गया था। रेलवे के जानकारों को कहना है कि सीलिंग बनने के बाद से पानी टपकता रहता था, जिससे लिंटर का लोहा भी गल गया था। इस संबंध में वर्क्स इंजीनियर चमन सिंह को फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। यहां बता दें कि चमन सिंह ने सुभाष नगर की ओर सेकेंड एंट्री का भी निर्माण कराया था जिसके टाइल्स छह महीने बाद ही गिरने लगे थे। स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि फाल्स सीलिंग गिरने की जानकारी मुरादाबाद के मंडलीय रेल अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed