फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fake mark sheets given to DPharma students, revealed during verification

Bareilly News: डीफार्मा छात्रों को दी फर्जी मार्कशीट, सत्यापन में हुआ खुलासा

Thu, 08 Aug 2024 03:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 08 Aug 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Fake mark sheets given to DPharma students, revealed during verification
सीबीगंज। डी-फार्मा का कोर्स कराने के नाम पर 109 छात्र-छात्राओं से करोड़ों रुपये वसूलकर उन्हें फर्जी मार्कशीट थमा दी गई। अब एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सीबीगंज स्थित खुसरो डिग्री कॉलेज के डीफार्मा इंचार्ज विश्वनाथ शर्मा ने एसएसपी अनुराग आर्य को तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2019 में पांच जनवरी को सुभाषनगर थाना क्षेत्र के शांति बिहार निवासी डॉ. विजय शर्मा उनके पास आए। उन्होंने डी-फार्मा की फ्रेंचाइजी देने की बात कही। इसके बाद मंगलायतन यूनिवर्सिटी 33, मिली स्टेशन रोड मथुरा हाईवे अलीगढ़ से फ्रेंचाइजी ली थी, जिसकी एक शाखा आस्था कंसल्टेंसी ए सेंटर पैरामेडिकल कोर्सेज के नाम से शहर के रामपुर गार्डन स्थित आनंद आश्रम रोड पर मेंटल अस्पताल के पास है।
विज्ञापन

इसके बाद बच्चों की परीक्षा व मार्कशीट की जिम्मेदारी डॉ. विजय शर्मा ने ले ली। इस दौरान करीब 109 विद्यार्थियों का डी-फार्मा में प्रवेश लिया गया, जिनसे करोड़ों रुपये फीस ली गई। जब उनके प्रमाणपत्र आए तो जानकारी हुई कि वे फर्जी हैं। इसके बाद मामले की शिकायत एसएसपी अनुराग आर्य से की गई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुसरो कॉलेज में डी फार्मा के फार्म आदि भरने का काम दो वर्ष पूर्व देखता था। इसके लिए प्रति छात्र 10 हजार रुपये दिए जाते हैं। अब उनका अलीगढ़ यूनिवर्सिटी से बीए व बीएससी का कांट्रैक्ट है। मेरा डी फार्मा से कोई लेना देना नहीं है। फीस खुसरो कॉलेज की ओर से ली गई है। इससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। - डॉ विजय शर्मा

नौकरी के लिए आवेदन किया तो हुआ खुलासा

मीरगंज के गांव कुलचा खुर्द निवासी शनि ने डी फार्मा कोर्स के लिए 2.30 लाख रुपये दिए थे। जब उसने नौकरी के लिए मार्कशीट को लगाया, तो उसका सत्यापन हुआ। जिसमें यह खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed