{"_id":"5eaf20b38ebc3e90602ab18e","slug":"fake-liquor-factory-caught-in-janakpuri-bareilly-news-bly4047195179","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनकपुरी में पकड़ी गई नकली शराब की फैक्टरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनकपुरी में पकड़ी गई नकली शराब की फैक्टरी
विज्ञापन
शराब (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस और आबकारी विभाग ने मारा छापा, सुपर मार्केट के सामने घर में तैयार हो रही थी कई ब्रांडों की नकल
विज्ञापन
पॉश कॉलोनी में माफिया का ठिकाना, बड़े पैमाने पर कई ब्रांडों की कैप समेत तैयार शराब जब्त
अंग्रेजी शराब दुकान मालिक समेत चार गिरफ्तार, कई और जगह देर रात तक दबिशें
बरेली। लॉकडाउन में शराब के लिए तरस रहे शौकीनों के बीच ब्रांडेड कंपनियों की शराब का लेवल लगाकर नकली शराब खपाने की कारगुजारी पकड़ी गई है। पॉश इलाके जनकपुरी के ए ब्लॉक में मिलावटखोरी का यह धंधा चल रहा था। आबकारी टीम ने पुलिस की मदद से एक घर में छापा मारकर चार लोगों को पकड़ लिया। मिलावटखोरी का काफी सामान जब्त कर लिया गया। देर रात तक दबिशें जारी थीं।
आबकारी निरीक्षक विनय कुमार तिवारी ने रविवार रात पुलिस व एसओजी के साथ जनकपुरी में रजनीश श्रीवास्तव के घर छापा मारा और यहां से रजनीश के साथ सोनू, अनुराग और मोहित को हिरासत में ले लिया। कुछ लोग भाग निकले। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मौके से रॉयल स्टैग ब्रांड शराब के तीन हजार कैप, दूसरे कुछ और ब्रांड के करीब 600 कैप, कई पेटी शराब के क्वार्टर और शराब बनाने का काफी सामान और उपकरण बरामद किया गया जिसे पुलिस व आबकारी टीम थाना प्रेमनगर ले आई। रजनीश को साथ लेकर एसओजी की टीम दूसरी जगह छापे मारने निकल गई।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक रजनीश की बहेड़ी में अंग्रेजी शराब की दुकान है। वह इसी की आड़ में मिलावटी शराब बनाने का धंधा कर रहा था। कई लड़कों को साथ लगा रखा था जो पैकिंग के लिए जरूरी चीजें लाने से लेकर नकली शराब खपाने तक में मदद करते थे। लॉकडाउन में ये लोग मिलावटी शराब भी महंगे रेट में बेच रहे थे। किसी से रेट पर ही तकरार होने के बाद शिकायत आबकारी टीम को मिली। देर रात आबकारी टीम से लेकर पुलिस भी कार्रवाई के बारे में बताने से परहेज कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी टीम के साथ प्रेमनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। मकान मालिक रजनीश की मदद से दूसरे आरोपियों का पता लगाया जाएगा। और भी माल बरामद हो सकता है। - रविंद्र कुमार, एसपी सिटी
पुलिस की शह पर चल रहा धंधा
नकली और मिलावटी शराब का धंधा इलाके की पुलिस की शह पर चल रहा है। आबकारी विभाग की स्थानीय इकाई की भूमिका पर भी अं गुलियां उठती रहती हैं। बताते हैं कि जनकपुरी बी ब्लॉक के कुछ आलीशान घरों में भी शराब मिलावटखोरी और पैकिंग कर बेचने का धंधा चल रहा है। एक मामला खुलने के बाद शराब माफिया चौकन्ने हो गए हैं।
विज्ञापन
पॉश कॉलोनी में माफिया का ठिकाना, बड़े पैमाने पर कई ब्रांडों की कैप समेत तैयार शराब जब्त
अंग्रेजी शराब दुकान मालिक समेत चार गिरफ्तार, कई और जगह देर रात तक दबिशें बरेली। लॉकडाउन में शराब के लिए तरस रहे शौकीनों के बीच ब्रांडेड कंपनियों की शराब का लेवल लगाकर नकली शराब खपाने की कारगुजारी पकड़ी गई है। पॉश इलाके जनकपुरी के ए ब्लॉक में मिलावटखोरी का यह धंधा चल रहा था। आबकारी टीम ने पुलिस की मदद से एक घर में छापा मारकर चार लोगों को पकड़ लिया। मिलावटखोरी का काफी सामान जब्त कर लिया गया। देर रात तक दबिशें जारी थीं।