फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fake inspector arrested for cheating

Bareilly News: ठगी करने वाला फर्जी दरोगा गिरफ्तार

Wed, 28 May 2025 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Fake inspector arrested for cheating
फरीदपुर। लोगों को विदेश भेजने के नाम पर वीजा बनवाने के बहाने बीस लाख की ठगी करने वाले फर्जी दरोगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी निवासी पीड़ित की ओर से उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपी से एक कार, मोबाइल फोन, पुलिस की टोपी, फर्जी आईकार्ड बरामद हुआ है। उसकी ठगी के शिकार कई अन्य लोग अब सामने आ रहे हैं।
फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर फुलवा निवासी जितेंद्र सिंह खैरा को पुलिस ने मंगलवार शाम चेकिंग के दौरान फरीदपुर से गिरफ्तार किया है। जितेंद्र अपनी हूटर व पुलिस की लाइट लगी कार से जा रहा था।
विज्ञापन

आरोपी को पुलिस थाने ले आई तो उसके मोबाइल की जांच व पूछताछ में चौंकाने वाली चीजें पता लगीं। पता लगा कि जितेंद्र लोगों को विदेश भिजवाने के नाम पर ठगी करता था। पुलिस की सूचना पर पहुंचे लखीमपुर खीरी के मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम ग्रंट नंबर तीन कुकरा निवासी दलबीर सिंह ने जितेंद्र सिंह खैरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपी ने पिछले वर्ष जुलाई में उसे व कई अन्य लोगों को जर्मनी भेजने के नाम पर व समय-समय पर झूठ बोलकर लगभग 15 से 20 लाख रुपया लिया गया। आरोपी ने तमाम लोगों के प्रमाणपत्र भी अपने पास रख लिए।
वह न ही पीड़ितों के कागजात वापस कर रहा था और न ही रुपये वापस दे रहा था। वह सब इंस्पेक्टर की वर्दी का फोटो अपनी डीपी पर अक्सर लगाता था। उसके पास सफेद रंग की कार है, जिस पर पुलिस की लाइट व हूटर लगा है।

दलवीर सिंह से आरोपी ने 3.54 लाख रुपये मोबाइल एप के जरिये ले लिए। रुपये वापस मांगने पर जितेंद्र ने दरोगा होने का रौब दिखाकर उन्हें जेल भेजने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed