फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fake deed made and demanded extortion of Rs 50 lakh

Bareilly News: फर्जी बैनामा कराकर मांगी पचास लाख की रंगदारी

Mon, 24 Mar 2025 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Fake deed made and demanded extortion of Rs 50 lakh
बरेली। फर्जी बैनामे के प्लॉट मालिक को ब्लैकमेल कर पचास लाख की रंगदारी मांगी गई और पांच लाख रुपये वसूल भी लिए। कोर्ट के आदेश पर प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गुलाबनगर के मोहल्ला चौधरी निवासी कार्तिक त्रिपाठी ने गांव वलीपुर अहमदपुर स्थित जमीन रुचि चंद्रा, शमी चंद्रा व निधि चंद्रा से 2022 में खरीदी थी। जमीन के असली मालिक सुभाष चंद्र थे। उन्होंने जमीन की वसीयत अपने पुत्र वैभव स्वरूप व पुत्री रुचि शर्मा, निधि के नाम कर दी थी। जमीन में सिर्फ वैभव का नाम दर्ज हुआ। इसके बाद भाई-बहनों में हिस्से को लेकर मुकदमेबाजी हो गई।
विज्ञापन

यश अग्रवाल ने अपने मैनेजर कपिल अग्रवाल व साथी विनीत अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अजय अग्रवाल और मोनिका के साथ मिलकर वैभव से जमीन का कूटरचित बैनामा करा लिया। बैनामा कराने के बाद यह लोग 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने लगे। कार्तिक के दफ्तर पर पहुंचकर मारपीट भी की। यश और कपिल ने गला दबाकर मारने की कोशिश की। यश ने तमंचा दिखाकर हत्या करने की धमकी दी। कार्तिक ने घबराकर पांच लाख रुपये भी दे दिए। प्रेमनगर थाने में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed