फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fake deed made and demanded extortion of Rs 50 lakh

Bareilly News: बरेली एसएसपी की रिपोर्ट पर आईपीएस रोहन झा मुख्यालय से संबद्ध

Mon, 24 Mar 2025 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Fake deed made and demanded extortion of Rs 50 lakh
बरेली। खुद को कल्कि अवतार बताकर चूहों की बलि देने वाले और कछुओं पर मोमबत्ती लगाने वाले ट्रेनी आईपीएस रोहन झा को मुरादाबाद से हटा दिया गया है। बरेली एसएसपी अनुराग आर्य ने उनकी भूमिका की जांच पूरी करके रिपोर्ट एडीजी के जरिये मुख्यालय भेज दी है, इसके आधार पर ही डीजीपी ने रोहन झा को मुख्यालय से संबद्ध कर लिया है।
विज्ञापन

26 जनवरी के आसपास मुरादाबाद में तैनात प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी रोहन झा चर्चा में रहे थे। वह खुद को भगवान कल्कि का अवतार बताने लगे थे। वह कभी परेड ग्राउंड में गाड़ी दौड़ाते थे तो कभी चूहे की गर्दन काटकर उसे जीवित करने का दावा करते थे। आम दिनों में सामान्य रहने वाले रोहन झा के वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिकारी उनके अचानक बदलने वाले स्वभाव से हैरत में थे। मीडिया के जरिये इस तरह की खबरें आने के बाद डीजीपी प्रशांत कुमार ने इसे गंभीरता से लिया था। उन्होंने बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य को रोहन झा प्रकरण की जांच सौंपी थी।
विज्ञापन

बरेली एसएसपी ने फुटेज देखे, अभी रोहन झा का बयान बाकी
अनुराग आर्य ने मुरादाबाद जाकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच की और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए। सीसीटीवी फुटेज भी देखे गए जिनमें रोहन झा इस तरह की हरकतें करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद एसएसपी ने अपनी जांच रिपोर्ट एडीजी रमित शर्मा की संस्तुति के बाद डीजीपी को भिजवा दी। बताया जा रहा है कि रोहन झा के अवकाश पर होने की वजह से उनका बयान अभी दर्ज नहीं हो सका है, इसलिए फिलहाल अनुराग आर्य ने अंतरिम जांच रिपोर्ट ही भेजी है। रोहन झा का बयान दर्ज कर इसे अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। अंतरिम जांच में आरोपों की पुष्टि होने की वजह से डीजीपी ने रोहन झा को मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं रोहन झा
रोहन झा 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह मूल रूप से बिहार के निवासी बताए जाते हैं, उनका घर फिलहाल दिल्ली में है। उनके पिता व परिवार के कई लोग आईएएस अधिकारी रहे हैं जो बिहार सरकार में उच्च पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अपने परिवार में रोहन झा पहले आईपीएस हैं। उनका जन्म 20 अप्रैल 1992 को हुआ था। उन्होंने गणित से बीएससी तक की पढ़ाई की। इसके बाद ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में एमबीए किया। मुरादाबाद में उनकी तैनाती 2 सितंबर 2024 को हुई थी। पिछले दिनों उन्हें वरिष्ठ वेतनमान में प्रोन्नत किया गया। डीआईजी रेंज मुरादाबाद मुनिराज गोबू ने 10 जनवरी को रोहन झा व उनके बैच के तीन अधिकारियों के कंधे पर रैंक का प्रतीक लगाया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed