{"_id":"641b6c34230a86482204b5d7","slug":"extortion-in-the-name-of-making-documentary-of-development-works-report-bareilly-news-c-4-1-103185-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विकास कार्यों की डॉक्यूमेंट्री बनाने के नाम पर उगाही, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विकास कार्यों की डॉक्यूमेंट्री बनाने के नाम पर उगाही, रिपोर्ट
Thu, 23 Mar 2023 02:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 23 Mar 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
बरेली। विकास कार्यों की डॉक्यूमेंट्री बनाने के नाम पर ग्राम प्रधानों से उगाही करने वाले कथित मीडिया कर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
शुक्रवार को विकास भवन में आरके वर्मा नामक युवक ने खुद को मीडिया कर्मी बताते हुए सीडीओ जग प्रवेश से मुलाकात की थी। सीडीओ को अपने न्यूज चैनल का नाम और लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित कार्यालय के बारे में बताते हुए कहा कि वह बिथरी चैनपुर और भरतौल गांवों में विकास कार्यों की डॉक्यूमेंट्री बनाने आया है। इसके बाद उसने सीडीओ का साक्षात्कार लेकर कैमरे में रिकाॅर्ड कर लिया। सीडीओ ने भी बीडीओ से और फिर बीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारियों को सहयोग के लिए कह दिया।
इसके बाद उसने गांवों में पहुंच कर सीडीओ के साक्षात्कार का वीडियो प्रधानों को दिखाकर वसूली शुरू कर दी। उसने भरतौल, मोहनपुर, बिथरी, अदलखिया समेत कई गांवों के प्रधानों से उगाही की। उगाही का वीडियो बनाकर सीडीओ से शिकायत की गई तो उन्होंने बिथरी चैनपुर के खंड विकास अधिकारी को रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसके बाद ग्राम विकास अधिकारी विजय मिश्रा और विवेक गंगवार ने आरोपी आरके वर्मा के खिलाफ बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कथित मीडिया कर्मी ने डॉक्यूमेंट्री के नाम पर कई गांवों में प्रधानों से उगाही की है। इससे विभाग की प्रतिष्ठा पर बुरा असर पड़ा है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, ताकि वह भविष्य में ऐसा न करे। - जगप्रवेश, सीडीओ