फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Extortion demanded from driver transporting cows; he was beaten up.

Bareilly News: गायों को ले जा रहे ड्राइवर से मांगी रंगदारी, पीटा

Wed, 30 Sep 2026 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 30 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Extortion demanded from driver transporting cows; he was beaten up.
बरेली। अपनी गायों को ले जा रहे ड्राइवर से रंगदारी मांगने और पिटाई करने का मामला सामने आया है। इज्जतनगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह घटना सोमवार रात 11 बजे विलयधाम के पास हुई। शिकायतकर्ता बन्ने खां ने बताया कि वह अपने साथी उबैस के साथ अपनी गाड़ी से चार गायों को लेकर फार्म हाउस से शहदाना डेयरी जा रहे थे। आरोप है कि तभी चार लड़कों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया।
विज्ञापन

उन्होंने गालीगलौज और मारपीट की। आरोपियों ने उनसे 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। बन्ने खां ने गायों को अपना बताकर सबूत दिखाने को कहा तो इन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस वहां से गुजर रही थी। शिकायत पर पुलिस ने चारों को पकड़ लिया। इनसे पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने अपने नाम पुष्पेंद्र, शिवा सिंह तोमर, मयंक चौहान और अस्मित बताए। ये सभी सुभाषनगर के निवासी निकले। बन्ने खां ने इज्जतनगर थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई।


वर्जन :
इज्जतनगर थाना पुलिस ने बन्ने खां की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - मानुष पारीक, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed