फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Extension of Bareilly-Varanasi to Ghazipur, Jammu Tawi-Varanasi Express to Ballia

Bareilly News: बरेली-वाराणसी का गाजीपुर, जम्मूतवी-वाराणसी एक्सप्रेस का बलिया तक विस्तार

Fri, 01 Aug 2025 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Extension of Bareilly-Varanasi to Ghazipur, Jammu Tawi-Varanasi Express to Ballia
बरेली। रेलवे बोर्ड ने 14236-35 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस को गाजीपुर और 12238-37 जम्मूतवी-वाराणसी एक्सप्रेस को बलिया तक विस्तार देने के लिए मंजूरी दे दी है। अगले माह से दोनों गाड़ियों का विस्तारित रेल रूट पर संचालन शुरू होने के साथ बरेली आवागमन के समय में भी बदलाव हो जाएगा। वाराणसी सिटी और वाराणसी जंक्शन पर प्रारंभिक मेंटीनेंस वाली ट्रेनों की संख्या ज्यादा होने के कारण इन गाड़ियों को विस्तार दिया गया है।
विज्ञापन

बरेली होते हुए गाजीपुर और बलिया के लिए ट्रेनों की संख्या सीमित है। दो जोड़ी गाड़ियों को इन रेलवे स्टेशनों तक विस्तार दिए जाने के बाद यात्रियों को भी सहूलियत मिलेगी। अन्य नियमित गाड़ियों पर दबाव भी कम होगा। 14236 बरेली-गाजीपुर एक्सप्रेस बरेली से सुबह 8:30 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह सात बजे वाराणसी और शाम 4:35 बजे बरेली आएगी।
विज्ञापन

वापसी में 14235 गाजीपुर-बरेली एक्सप्रेस रात 9:30 बजे गाजीपुर से चलने के बाद 11:55 बजे वाराणसी और अगले दिन सुबह 11:55 बजे बरेली आएगी। 12238 जम्मूतवी-वाराणसी एक्सप्रेस दोपहर 1:45 बजे जम्मूतवी से चलने के बाद अगले दिन 12:30 बजे वाराणसी और 3:10 बजे बलिया पहुंचेगी। 14235 बलिया-जम्मूतवी एक्सप्रेस सुबह 10 बजे बलिया से चलने के बाद 12:30 बजे वाराणसी और अगले दिन 10:50 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed