{"_id":"59eba5714f1c1bce538b880d","slug":"extend-two-degrees-celsius-in-one-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही दिन में बढ़ा दो डिग्री सेल्सियस तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही दिन में बढ़ा दो डिग्री सेल्सियस तापमान
बरेली।
Updated Sun, 22 Oct 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अक्तूबर के चौथे हफ्ते की गर्मी ने इस बार पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यूं तो अक्तूबर के शुरू से ही मौसम का तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है, लेकिन दिवाली बाद इसमें और वृद्धि हुई है। एक ही दिन में तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है।
पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि अक्तूबर में बारिश न होने से सर्दी देर से शुरू हुई है। ऐसा पांच साल में पहली बार है कि दिवाली बाद 31 से 33 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ उमस भरी गर्मी पड़ रही है। रात का न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस है। दिवाली के बाद तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हुई है।
लोग वातावरण में छाए पटाखों के धुएं को कोहरा समझकर सर्दी की शुरुआत मानने लगे हैं, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। यह धुंध दरअसल प्रदूषण है जो तीन से चार दिन में छंटेगी। इसके बाद तापमान कम होगा और सर्दी बढ़ेगी। -डॉ. एचएस कुशवाहा, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी