{"_id":"680937c8389193f175064b38","slug":"expressed-grief-and-anger-over-the-pahalgaon-incident-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-101862-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पहलगांव घटना पर गम-गुस्से का किया इजहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पहलगांव घटना पर गम-गुस्से का किया इजहार
विज्ञापन
आंवला। ज्ञापन सौंपते हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ता-संवाद
बरेली। जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को लेकर देश भर में गुस्से का माहौल है। भाजपाइयों समेत अन्य संगठनों ने बुधवार को कई जगह आतंकवाद का पुतला फूंका। पाकिस्तान के विरोध में नारे लगाए। सभी की मांग है कि सरकार आतंकवाद का समूल नाश करे। वहीं कई जगह हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
फरीदपुर। हिंदू जागरण स्वाभिमान सुरक्षा समिति के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला दहन किया एवं आतंकवादियों को जल्द सजा देने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतवासियों के विरुद्ध हो रहे सुनियोजित और लगातार बढ़ते हमलों से मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन हो रहा है। भारतीय कानून-व्यवस्था भी पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। ये घटनाएं न केवल धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार को कुचल रहीं हैं, बल्कि एक पक्षपाती प्रशासनिक तंत्र को भी उजागर कर रहीं हैं, जो तुष्टीकरण की नीति पर चल रहा है।
ऐसी घटनाओं से देश की अखंडता को खतरा उत्पन्न हो रहा है। कार्यक्रम में पिताम्बरपुर के कार्यकर्ताओं में नगर महामंत्री राकेश शंखधार, नगर उपाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव नन्दवंशी, प्रदेश सह संयोजक जितेन्द्र सिंह चौहान व शिवकुमार भाटी, जिला अवैध गतिविधि प्रमुख सत्यपाल सिंह, प्रीति मिश्रा, भाजपा नेता शुचीन्द्र आर्य कश्यप एडवोकेट आदि मौजूद रहे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में व्यापारियों ने साहूकारा चौराहा पर पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका। इस मौके पर संगठन के प्रांतीय मंत्री अनुज पांडे, डब्ल्यू भारद्वाज, महावीर जायसवाल, बीएन अग्रवाल, केशव शरण अग्रवाल, सतीश पांडे, अतीश अग्रवाल, सतीश गुप्ता, राजेश गुप्ता, सुरेंद्र गंगवार, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भोजीपुरा। बुधवार शाम चार बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला बनाकर कस्बे में रैली निकाली। पाकिस्तान के विरोध में नारेबाजी की। मझौआ त्रिराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि जनता सरकार के साथ है। आतंकवादियों और आतंकवाद को संरक्षण देने वाले पाकिस्तान को भारत सरकार ईंट का जवाब पत्थर से दे। इस मौके पर अर्जुन सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, ब्रजेश कुमार गुप्ता, महेश चन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
नवाबगंज। बुधवार देर शाम भाजपा विधायक डॉ. एमपी आर्य, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार, रवि शंकर गंगवार आदि भाजपाइयों ने अशोक चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंककर विरोध जताया। भाजपाइयों ने हमले के बाद मारे गए लोगोंं की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर विनोद गुप्ता, आशीष गुप्ता, राजीव सक्सेना, मनोज दिवाकर, नत्थूलाल आर्य, प्रशंसा शर्मा, केशव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
आंवला। हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम नहने राम को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह हमला देश की सुरक्षा एजेंसियों के लिए खुली चेतावनी है। पर्यटकों से उनका धर्म पूछकर हत्या की गई है। इस दौरान जयदीप पारासरी, अश्वनी सिंह भदौरिया, दुर्गेश सक्सेना, तुलसी हिंदू, हरीश मौर्य, हरपाल फौजी, रामदुलार एडवोकेट आदि मौजूद रहे। वहीं बुधवार को पालिका चेयरमैन सैयद आबिद अली के नेतृत्व में रजा एक्शन कमेटी के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम नहने राम को सौंपकर घटना की निंदा करते हुए घटना को अंजाम देने वाले आतंकी को मौत की सजा देने की मांग की। इस दौरान आसिफ रजा, मुहम्मद मुताहिर आदि मौजूद रहे। संवाद
सरकार से आतंकवाद का समूल नाश करने की मांग
सिरौली। भाजपा कार्यालय पर हुई शोकसभा में मृतकों के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। यशु गुप्ता ने सरकार से आतंकवाद का समूल नाश करने की मांग की। बैठक में अर्जुन सिंह कठेरिया, अवनीश मौर्य सुरेश पांडे, प्रदीप गुप्ता, रामप्रकाश रस्तोगी आदि मौजूद रहे। वहीं हिन्दू संगठन के नितिन पांडे, हिन्दू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष आशीष कठेरिया, व्यापारी नेता अर्पित गुप्ता, राजकुमार सर्राफ आदि ने गृहमंत्री से आतंकियों के खिलाफ अब सीधी सैनिक कार्रवाई करने की मांग की। संवाद
मौन रखकर मृतकों को दी श्रद्धांजलि
फरीदपुर। सिविल कोर्ट परिसर फरीदपुर में अधिवक्ताओं द्वारा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई घटना की निंदा करते हुए दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई।
बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव अरुण कुमार सिंह तोमर, पूर्व उपाध्यक्ष राजेश सिंघल एवं संयुक्त सचिव अमित कुमार सिंह तोमर ने कहा कि घटना की जितनी निंदा की जाय, कम है। पदाधिकारियों ने केंद्र से मांग की कि अब हर तरीके का आतंक समाप्त करना होगा, इसके लिए चाहे कोई भी हद क्यों न पा करनी पड़े। शोक जताने वालों में महेंद्र पाल गंगवार, अरुण कुमार सिंह तोमर, राजेश सिंघल, अमित कुमार सिंह तोमर, अजीत प्रताप सिंह, गौरव सक्सेना, कुलदीप कुमार, परमजीत सिंह आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
बहेड़ी। साईं सुधा वाटिका में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मृतक सैलानियों की याद में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। भाजपा नेता राहुल गुप्ता ने कहा, पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। ऐसे में उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। सैलानियों के साथ जो हुआ, उससे देश आहत है। सुनील रस्तोगी, बिट्टू पिपलानी, सूर्य कुर्मी, राकेश शर्मा, मयंक गुप्ता, सचिन सागर, धर्मेंद्र रस्तोगी आदि ने शोक मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। संवाद
प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष को सौंपा
मीरगंज। पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा की गई हिन्दू पर्यटकों की हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने पाकिस्तान का दुनका पुलिस चौकी पर पुतला फूंका तथा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाएष। आरोपियों को सजा-ए-मौत की मांग कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष शाही को सौंपा। मांग की कि मृतकों के आश्रितों को सरकारी नौकरी और एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक धनराशि तत्काल दिलवाई जाए। सर संघचालक चालक ड. सतीश चन्द्र गंगवार, वेदप्रकाश शर्मा, भरत शर्मा, कपिल गंगवार, तेज बहादुर यदुवंशी, प्रेमनारायण राठौर, मेवाराम गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
स्कूलों में भी जताया गया घटना पर रोष
मीरगंज। बीडीएम पब्लिक स्कूल के छात्रों एवं शिक्षकों ने घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए सुबह की प्रार्थना सभा में 2 मिनट का मौन रखा। घटना पर छात्रों ने रोष जताते हुए पोस्टरों के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। छात्रों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि ऐसे जघन्य कृत्य करने वालों को बक्शा ना जाए। विद्यालय के कोआर्डिनेटर विश्वजीत मौर्य एवं रति चौधरी ने बच्चों की पोस्टर बनाने में मदद की। इसके अलावा दुनका के भारद्वाज आदर्श बाल शिक्षा निकेतन दुनका एवं दुनका इंटर कॉलेज में भी मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। संवाद
सपा और आम आदमी पार्टी ने निकाला कैंडल मार्च
आंवला। समाजवादी पार्टी व आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार देर शाम कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए अब्दुल कलाम पार्क से कैंडल मार्च निकाला। जो निर्धारित मार्गों से होकर गंज त्रिपोलिया पर पहुंचा। यहां पर कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान इंद्रपाल सिंह यादव, अरविंद यादव, नितिन शर्मा, भूपेंद्र सिंह, राजेश शाक्य आदि मौजूद रहे। संवाद