फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Explanation sought from Executive Engineer regarding a payment of 61 lakh in the Public Works Department.

Bareilly News: लोक निर्माण विभाग में 61 लाख रुपये के भुगतान में अधिशासी अभियंता से जवाब मांगा

Wed, 30 Sep 2026 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 30 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from Executive Engineer regarding a payment of 61 lakh in the Public Works Department.
बरेली। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड भवन में करीब 61.21 लाख रुपये के वेतन एरियर बिलों के भुगतान में खामियां सामने आई हैं। इस मामले में लखनऊ से जांच शुरू कर दी गई है। महालेखाकार कार्यालय प्रयागराज ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। अधीक्षण अभियंता बदायूं-पीलीभीत वृत्त ने संबंधित विभाग के अधिशासी अभियंता से जवाबदेही मांगी है।
विज्ञापन

विभाग में पहले भी करीब 32 लाख रुपये के भुगतान में गड़बड़ी का मामला सामने आया था। 25 सितंबर को वरिष्ठ उपमहालेखाकार के पत्र में मार्च 2026 के 11 बिलों में अनियमितताएं बताई गई थीं। अब 11 अन्य वेतन एरियर बिलों के परीक्षण में भी वैसी ही विसंगतियां मिली हैं। लखनऊ से इस मामले की जांच शुरू हो गई है। भुगतान वाले बिलों में एक बिल बेलदार के एमएसीपी एरियर का है। पांच बिलों में एक बेलदार, दो चपरासी, एक क्लीनर और एक इलेक्ट्रिशियन के हैं। पांच बिल सेवानिवृत्त कनिष्ठ अभियंता के वेतन विनियमितीकरण एरियर के हैं। अधीक्षण अभियंता केके सिंह ने बताया कि महालेखाकार कार्यालय से पत्र मिलने के बाद मामले की जांच लखनऊ से शुरू की गई है। विभागीय स्तर पर भी संबंधित अधिकारी को पत्र लिखकर मामले में जवाबदेही मांगी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed